Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Rs 500 Note Update: क्या आपके पास भी है 500 रुपए का ये नोट, RBI ने दी अहम जानकारी

Rs 500 Note Update: देश में अब 2000 रुपये के नोट बहुत कम ही देखने को मिल रहे हैं, ऐसे में बैंक और एटीएम से भी सबसे ज्यादा 500 रुपये के नोट ही प्राप्त हो रहे हैं। इसका मतलब यह है कि अब देश में अगर मौजूदा बड़े नोट की बात करें तो शायद वह 500 का ही नोट है और हम सभी के पास 500 रुपये का नोट ही देखने को मिलेगा। ऐसे में 500 रुपये के नोट को लेकर खबर आ रही है कि 500 रुपये का वह नोट नहीं लेना चाहिए जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास न होकर गांधी जी की तस्वीर के पास होती है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही खबर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से..

इस खबर को लेकर जब जांच की गई तो ‘‘पीआईबी फेक्ट चेक’’ में यह खबर फर्जी निकली। आरबीआई के अनुसार दोनो ही तरह के नोट में कोई बदलाव नहीं है और दोनो ही नोट मान्य है। बतादें कि इससे पहले भी कुछ ऐसे दावे किये जा चुके हैं जिसे बाद में फर्जी करार बता दिया गया था। दावा किया गया था कि 5, 10 और 100 के पुराने नोट बंद होने वाले हैं। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगी थी तब प्रेस इन्फाॅर्मेशन ब्यूरो की तरफ से एक ट्वीट जारी किया गया था जिसमें इस मैसेज को फर्जी बताते हुए कहा गया था कि आरबीआई की तरफ से ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है। 5, 10 और 100 के पुराने नोट बंद होने की पूरी खबर फर्जी है। नए और पुराने नोट दोनो ही चलन में रहेगें।

ऐसे करें असली 500 के नोट की पहचान

  • जब नोट को लाइट के सामने रखते हैं तो 500 लिखा दिखेगा।
  • वहीं जब नोट को आंख के सामने 45 डिग्री रख कर देखते हैं तब भी 500 लिखा दिखेगा।
  • नोट पर देवनागरी लिपि में भी 500 लिखा है।
  • नए 500 के नोट में महात्मां गांधी जी की तस्वीर का ओररिएंटेशन और पोजिशन थोड़ा अलग है।
  • जब नोट को हल्का सा मोड़ते हैं तब सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरा से नीला हो जाता है।
  • पुराने नोट की तुलना में गारंटी क्लाॅज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्राॅमिस क्लाॅज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ शिफ्ट हो गया है।

Related posts

CBI के नियमित निदेशक क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेज मांगा जवाब

News Team

नवरात्रि का पहला दिन:-नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की ऐसे करें पूजा, जानें व्रत कथा, मंत्र, आरती और भोग

Nishant

उत्तराखंड आपदा:अब तक 61 लोगों के शव मिले, 28 मानव अंग भी मिले; चट्‌टान की तरह बन चुके मलबे को खोदकर लोगों को निकाला जा रहा

News Team