Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
उज्जैन

उज्जैन रामघाट कुंभपेडी पर भगवान श्री रामजी की महाआरती एवम स्तुति की गई

भाद्र कृष्ण पक्ष द्वितीया , दिनांक 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य राम मन्दिर निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया था इसी पावन तिथि पर विराट श्री राम प्रतिमा स्थापना समिति रामघाट एवं भगतसिंह सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रामघाट कुंभपेडी पर भगवान श्री रामजी की महाआरती एवम स्तुति की गई एवं संकल्प लिया कि अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण तक एवं रामघाट पर विराट श्रीराम प्रतिमा स्थापना होने तक हर मास कृष्णपक्ष की द्वितीया पर रामघाट पर दीपोत्सव ,महाआरती एवम स्तुति की जाएगी संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए रोशन जी नागर एवं अनमोल जी गुप्ता ने बताया कि इसी तारतम्य में 28 मई 21, ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष द्वितीया शुक्रवार को रामघाट पर कार्यक्रम संयोजक पं अम्रतेष त्रिवेदी के आचार्यत्व में वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत सीमित संख्या में सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करते हुए एवं डबल मास्क का उपयोग करते हुए श्री राम जी की स्तुति एवं शिप्रा माँ का पूजन एवं आरती सम्पन्न हुई कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट रूप से पं देवकिनदंन द्विवेदी (यज्ञाचार्य) एवं धर्माधिकारी पं गौरव जी उपध्याय की गरिमा मय उपस्थिति के साथ ही पं आयुष त्रिवेदी, पं वेदांत व्यास , पं संदीप जी त्रिवेदी ,शुभम जी भावसार , हितेश जी कोठारी, उपस्थित थे ।
इस अवसर पर रामघाट पर निरंतर सेवा देने वाले केवट परिवारों को समिति के सदस्यों द्वारा राशन के किट का वितरण किया गया।
सम्पूर्ण देश से कोरोना महामारी का नाष हो एवं सभी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाये एसी भगवान श्री राम जी एवं शिप्रा माँ से उपस्थित सभी विप्रजनो ने प्रार्थना की एवं उद्घोष किया
“धर्म की जय हो , अधर्म का नाश हो , प्राणियों मैं सद्भावना हो विश्व का कल्याण हो” ।

Related posts

उज्जैन ड्रग इंस्पेक्टर धर्म सिंह कुशवाहा के द्वारा कंठाल पर रीगल मेडिकल स्टोर को सील किया जा रहा है।

News Team

परिजनों के अनुसार,,,, उज्जैन रुककर महाकाल दर्शन करने के लिए बोला गया था,,,,,कल परिजनों की बात इन तीनो से हुई थी

News Team

होली पर कोरोना संकट: भोपाल में टूटेगी 100 साल की परंपरा, इंदौर में 20 लोग कर सकेंगे होलिका दहन

News Team