Friday, Apr 17, 2026
Rajneeti News India
Image default
मुरैना

मुरैना -भगवान शनिदेव के दर्शन लाभ हेतु देश भर के श्रृद्धालुओ का आगमन बीती रात से आरंभ हो गया है।

भगवान शनिदेव के दर्शन लाभ हेतु देश भर के श्रृद्धालुओ का आगमन बीती रात से आरंभ हो गया है। आज शनिचरी अमावस्या होने के कारण भगवान शनिदेव के दर्शन पुण्य लाभ प्रदान करते है। मुरैना सहित देश भर में सुख शांति समृद्धि के लिये केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा जिला प्रशासन व पुलिस ने भगवान शनिदेव का पूर्ण अभिषेक किया। शनिचरी अमावस्या के आरंभ होते ही पूर्ण वैदिक मंत्रोंच्चार के बाद विद्वान आचार्य द्वारा भगवान शनि देव का अभिषेक कराया। बीती रात भव्य श्रृंगार के बाद गर्भ ग्रह के द्वार दर्शनार्थियों के लिये खोल दिये थें।मुरैना के ऐंती पर्वत पर भगवान शनिदेव का त्रैतायुगीन मंदिर हैं । यहां भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर श्रृद्धालू रात से ही दर्शन लाभ ले रहे है। श्रृद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिये व्यापक प्रबंध प्रशासन व पुलिस द्वारा किये गये है। ऐंती पर्वत पर अनवरत प्रवाहित हो रही जल गंगा में स्नान के बाद श्रृद्धालू भगवान शनि देव को काली वस्तुओं, कपडे़, जूतों, बाल का दान कर रहे है। प्रशासन द्वारा महिला पुरूषों के लिये पृथक पृथक स्नानागार तैयार कराये हैं। वहीं नाई जोन, कपड़ा व जूता जोन भी अलग-अलग बनाये गये है। देश भर के श्रृद्धालुओं द्वारा भण्डारे आयोजित किये जा रहे है। भगवान शनि देव की कृपा पाने के लिये शनिचरी अमावस्या को अति विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन आज दिन भर होता रहेगा। पुलिस द्वारा सात सैंकडा से अधिक का पुलिस बल लगाया गया है।

Related posts

मुरैना – अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे मोहल्ले वासी

News Team

महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने किया मुख्य बाजारों का भ्रमण, हाथ ठेले वालों को दी समझाइश ।

News Team

मुरैना मैं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू पंकज जैन को 5हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है

News Team