Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कोरोनादेश

सोनू सूद ने किया मरीजों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम, कहा- ‘मजबूत बनकर खड़े रहो भारत’

भारत इन दिनों कोरोना महामारी की मार से जूझ रहा है। इस संकट की घड़ी में कई लोग देश की मदद के लिए आगे आए हैं। कई लोग जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। इनसब में सबसे आगे नाम आता है बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का नाम सबसे पहले आता है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं, वो कोरोना संक्रमितों को ऑक्सीजन समेत कई चिकित्सीय चीजे उपलब्ध करा रहे हैं। इस बीच उन्होंने जानकारी दी कि वह जरूरतमंदों की मदद के लिए विदेश से ऑक्सीजन मंगा रहे हैं। महामारी के बीच देशवासियों की मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ” मजबूत भारत में रहो। मेरी तरफ से ऑक्सीजन रास्ते में है। ” ऑक्सीजन भेजने के अलावा, अभिनेता ने अपनी टीम के साथ हाल ही में बेंगलुरु के एआरएके अस्पताल में ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए पूरी रात काम किया। एक्टर ने बताया है कि उन्होंने अपनी टीम की मदद से करीब 20 से 25 लोगों की जान बचाई, जो ऑक्सीजन की कमी से खतरे में थी। 

इस बीच बॉलीवुड एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने घर के बाहर आए लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मदद मांगने आए लोगों से कहा कि हम आपके साथ है। कोई भी जरूरत हो बेझिझक कहिए।

इसे भी पढ़ें: सोनू सूद ने घर के बाहर मदद के लिए आए लोगों से की मुलाकात, कहा- ‘मैं हूं न आपके साथ’ 

बता दें कि सोनू सूद कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की खूब मदद कर रहे हैं और लोग उनसे खूब मदद भी मांग रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले सोनू सूद ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें पल भर में ही उनका मोबाइल फोन मदद की गुहार लगा रहे लोगों के मैसेज से भर गया था। इस दौरान मैसेज इतने तेज आ रहे थे कि पढ़ना मुश्किल था। 

Related posts

Delhi Oxygen Crisis: दिल्ली के बत्रा अस्पताल में 45 मिनट बिना ऑक्सीजन के रहे 230 मरीज, 8 की मौत

News Team

कुंभ नगरी हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े में कोरोना का तांडव, अब तक महामंडलेश्वर समेत 10 संतों की गई जान

News Team

Coronavirus Second Wave: देश में बीत गया कोरोना की दूसरी लहर का पीक, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार

News Team