Sunday, May 24, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

किसान आंदोलन का 82वां दिन:कांग्रेस नेता विद्या रानी बोलीं- किसान आंदोलन हमें चलाना है; पैसा हो या शराब, हर तरह से किसानों की मदद करें

किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस की एक नेता के बयान ने पार्टी की किरकिरी करा दी है। हरियाणा की नेता विद्या रानी ने कहा कि किसान आंदोलन हम नेताओं को चलाना है। किसानों की हर तरह से मदद करें। जो पैसा दे सकता है, वो पैसा दे। कुछ लोग शराब भी दे सकते हैं। विद्या रानी ने यह बयान रविवार को दिया था। बाद में इसका वीडियो वायरल हो गया।विद्या देवी हरियाणा के जींद में कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन तो खत्म हो गया था, लेकिन 26 जनवरी के बाद ये फिर मजबूती से खड़ा हुआ है। अब हम लोगों को इस आंदोलन को आगे ले जाना है। ऐसे में आंदोलन कर रहे किसानों की हर तरह से मदद करनी चाहिए। जो सब्जी दे सकता है वो सब्जी दे, जो घी दे सकता है वो घी दे। पैसे से उनकी सहायता करनी चाहिए।

Related posts

Rahul Gandhi Corona Positive: राहुल गांधी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

News Team

Lok Sabha: महंगाई के मुद्दे पर सदन में हंगामा, मंगलवार से 11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही

News Team

भारत ब्रेकिंग पूरे भारत वर्ष में मुफ़्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी सरकार डॉक्टर हर्षवर्धन ( केंद्रीय स्वास्थ मंत्री) की बड़ी घोषणा

News Team