Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
धर्म

Astro Tips: अगर है पैसों की किल्लत तो ये 8 चीजें घर लाएं, चमक उठेगी किस्‍मत

 हर मनुष्य के लिए पैसा बहुत जरूरी है। धन के बिना जीवन यापन करना बेहद मुश्किल है। पैसा कमाने के लिए आदमी दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन कुछ लोग होते हैं जिनके पास पैसा नहीं टिकता है। वह हमेशा कर्ज डूबे रहते हैं, या घर में दरिद्रता रहती है। बता दें लक्ष्मी देवी उनपर ही प्रसन्न होती है जिनक कर्म अच्छा होता है। ज्योतिष कुछ उपाय करके धनवान बना जा सकता है। तंत्र शास्त्र में ऐसी कई वस्तुओं का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर के मंदिर के पास रखने से आपके धन में रात-दिन वृद्धि होती है।

एकाक्षी नारियल : नारियल की ही तरह एकाक्षी नारियल होता है। इसका प्रयोग अमूमन तंत्र प्रयोगों में किया जाता है। इसके ऊपर आंख के समान एक चिह्न होता है इसलिए इसे एकाक्षी (एक आंख वाला) नारियल कहा जाता है। इसे धन या पूजन स्थान कहीं पर भी रख सकते हैं।

मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं : मां लक्ष्मी की चांदी से निर्मित चरण पादुकाएं धन स्थान पर इस प्रकार रखनी चाहिए कि इसकी दिशा धन स्थान की ओर रहे।

कमल गट्टा: कमल गट्टा कमल से कमल का ही बीज है। मां लक्ष्मी कमल पर ही विराजमान होती हैं। इसलिए इस बीज को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। इसे घर के पूजन स्थान पर रखना चाहिए।

पारद लक्ष्मी प्रतिमा: घर में पारद से निर्मित लक्ष्मी प्रतिमा रखने से बहुत लाभ होता है। इस प्रतिमा की स्थापना घर के पूजन स्थान पर करनी चाहिए और प्रतिदिन इसकी पूजा करनी चाहिए।

श्रीयंत्र : तंत्र शास्त्र में श्रीयंत्र की विशेष महिमा बताई गई है। इसे यंत्रराज की उपाधि दी गई है। इस यंत्र को धन वृद्धि, धन प्राप्ति, कर्ज से सम्बन्धित धन पाने के लिए, लोन इत्यादि प्राप्त होने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसकी स्थापना घर के पूजन कक्ष में करनी चाहिए।

लघु नारियल : यह नारियल, अमूमन नारियल से थोड़ा छोटा होता है। तंत्रशास्त्र में इसका खास महत्व बताया गया है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल। इसकी विधि-विधान से पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर इस पर न पड़े।

मोती शंख: मोती शंख एक बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का शंख माना जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार यह शंख बहुत ही चमत्कारी होता है। यह दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसे घर में रखने से धन-संपत्ति बढ़ने लगती है।

कौड़ी: यह समुद्र से निकलती है दिखने में यह बहुत साधारण होती है लेकिन इसका प्रभाव बहुत अधिक होता है। लक्ष्मीजी समुद्र से उत्पन्न हुई हैं, और कौड़िया भी समुद्र से निकलती हैं इसलिए इसमें धन को अपनी ओर आकर्षित करने का प्राकृतिक गुण होता है। हस्तरेखा तज्ञ विनोद्जी

Related posts

अष्‍टमी के दिन होती है महागौरी की आराधना

News Team

Amarnath Yatra 2021 Date: 28 जून से आरंभ होगी अमरनाथ यात्रा, जानिये रजिस्‍ट्रेशन की तारीख सहित सारी जानकारियां

News Team

भव्य दर्पण ब्रेकिंग

News Team