Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

राजस्‍थान के 14 जिलों में निःशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, यहां देखिये सदस्‍यों के नाम और नंबर

पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने पश्चिमी राजस्थान के सरहदी क्षेत्रों में निःशुल्क टेलीमेडिशन सेवा शुरू की है। इसके तहत राजस्थान के पश्चिमी इलाको से सम्बंधित चौदह जिलों में अनुभवी बीएएमएस डॉक्टर व योग शिक्षक अपनी सेवाएं देंगे। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व राज्य चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ गोपालचंद गांधी ने बताया कि कोरोना से संक्रमित मरीजो व उनके परीजनो को टेलीमेडिशन के माध्यम से निशुल्क परामर्श दिया जायेगा। इसके लिए राजस्थान पश्चिम के सभी 14 जिलों मे जिला स्तर पर न्यूनतम 10 लोगों की टीम बनाई है जिसमें बीएएमस अनुभवी डॉक्टर व 10-15 वर्ष योग का अनुभव रखने वाले आयुष मंत्रालय एवं पतंजलि योगपीठ द्वारा प्रमाणित योग शिक्षक शामिल है। जोधपुर सोशल मीडिया प्रवक्ता व जिला प्रभारी प्रमोद कुमार माचरा ने बताया कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने राजस्थान के सभी जिला प्रभारी व योग शिक्षको की वर्चुअल बैठक लेकर सभी को टेलीमेडिशन की माध्यम से कॉरोना मरीज व उनके परिजनों की सहायता करने का निर्देश दिया गया। डॉ.आर्य ने कहा कि महामारी के कारण पूरे देश मे भय का माहौल बना हुआ है व संक्रमित मरीजो के संख्या लापरवाही व जानकारी के अभाव मे प्रतिदिन बढ रही है।

ऐसे मे टेलीमेडिशन से आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग व प्रणायाम से लोगों का मनोबल बढाना होगा। वर्तमान में महामारी से छुटकारा पाने के लिए लोगो को अपने घरों मे रहकर योग,आसन, प्राणायाम, आयुर्वेदिक काढा, औषधीय यज्ञ का पालन करना चाहिए। वर्चुअल बैठक मे पश्चिमी राजस्थान के 14 जिलो से 350 से अधिक योग शिक्षको ने भाग लिया। जोधपुर जिले मे 10 सदस्यों की टेलीमेडिशन के लिए टीम बनाई है जो निशुल्क परामर्श देगी।

ये है टीम के सदस्य।

1.डॉ. गोपालचन्द गांधी 9414151708

2. श्री करनाराम चौधरी 9983555086

3. श्री हुकमाराम जी राव 9828226080

4. श्री लालचन्द सिन्धी 9414135238

5. श्री प्रमोद कुमार माचरा 9214169040

6. श्री भगवान राम परिहार 9414462720

7. श्री श्याम विश्नोई.7877303797

8. श्री कैलाश टाक 9928060239

9. श्री विनोद कुमार पारीक

9001792915

10. श्रीमति सुजाता शर्मा 9829797397

श्रीमति विपीन व्यास

9783140243

Related posts

Corona Vaccine : Sputnik V वैक्सीन का हैदराबाद में दिया पहला डोज, 995 रुपए है कीमत

News Team

दिल्ली को दहलाने आए दो आतंकवादी गिरफ्तार

News Team

किसान आंदोलन का 74वां दिन:टिकैत की महापंचायत से पहले टीकरी बॉर्डर पर किसान ने खुदकुशी की, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी सरकार बस तारीख पर तारीख दे रही

News Team