Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

Coronavirus Indore News: रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी, 3 आरोपित गिरफ्तार

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में आए हैं। थाना क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सांवेर की संयुक्त कार्रवाई में कुल 3 आरोपित मौके से गिरफ्तार किए गए हैं।

आरोपियों से मौके से कुल 2 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन, एक कार, तीन मोबाइल एवं नकदी जब्‍त की गई है। बताया जाता है कि जरूरत मंद लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ये लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक में थे ।

जब्‍त शुदा रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कीमत करीब 10,000 रूपए बताई गई है। गिरफ्तारशुदा आरोपित में से एक प्रायवेट पैथालाजी में टेक्नीशियन है। आरेापितों के नाम हैदर अली पिता मशकूर अली उम्र 21 साल निवासी गिरवर रोड तालाब के पास शाजापुर, वसीम पिता यूसूफ खान उम्र 38 साल निवासी दरगाह के सामने ग्राम सांवेर जिला इंदौर एवं अशरद पिता ईशाक खान उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 5 ग्राम सांवेर जिला इंदौर है।

Related posts

गुरजोत सिंह गिल जी के साथ देखिए विशेष चर्चा | Indore

News Team

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत के साथ एयरपोर्ट इंदौर पहुँचे।

News Team

*इंदौर रेंज के DIG श्री हरिनारायण चारी मिश्रा पदोन्नत होकर IG बने ।*

News Team