Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

बच्चों के लिए खतरनाक साबित होगी Coronavirus Third Wave, महाराष्ट्र से होगी शुरुआत

कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक साबित होगी. एक्सपर्ट के मुताबिक 12 साल से कम उम्र के बच्चे संक्रमित होंगे और महाराष्ट्र से इसकी शुरुआत होने की संभावना है.

देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दूसरी लहर में देश के युवा ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं. जबकि इससे पहले पिछले साल आई पहली लहर के दौरान कोरोना संक्रमण ने बुजुर्गों को अपनी चपेट में लिया था. अब कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक यह माना जा रहा है कि जुलाई में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है और वह छोटे बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित होगी. इस दौरान 12 साल से कम उम्र के बच्चे वायरस के प्रकोप से सबसे अधिक संक्रमित हो सकते हैं.

महाराष्ट्र से शुरू होगी तीसरी लहर

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, कोरोना वायरस की तीसरी लहर (Coronavirus Third Wave)की शुरुआत भी महाराष्ट्र से ही होने वाली है. हालांकि, अभी इस बात को लेकर एक्सपर्ट की एक राय नहीं बन पाई है कि यह कब से शुरू होगी. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि तीसरी लहर जुलाई से सितंबर में शुरू हो सकती है जो बच्चों को ज्यादा प्रभावित करेगी. 

तैयारियों में जुटी महाराष्ट्र सरकार

विशेषज्ञों ने महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को सलाह दी है कि जुलाई में तीसरी लहर का दौर शुरू हो सकता है और यह पहली दो लहरों की तुलना में बच्चों को सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है. ऐसे में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए महाराष्ट्र में सरकारी स्तर पर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई हैं. बृहन मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) शिशु कोविड केयर फैसिलिटी स्थापित करने की योजना बना रहा है, ताकि तीसरी लहर के दौरान संक्रमित बच्चों का अच्छे से और समय पर इलाज किया जा सके. बता दें कि महाराष्ट्र में बाल चिकित्सा वार्ड स्थापित करने का फैसला विशेषज्ञ चेतावनियों के मद्देनजर लिया गया है. 

यहां बनेगा बाल चिकित्सा वार्ड 

बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई के गोरेगांव स्थित जंबो कोविड सेंटर में 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक बाल चिकित्सा कोविड वार्ड अगले दो महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा. इसमें करीब 700 बेड होंगे, जिनमें से 300 बच्चों का इलाज किया जा सकेगा. इसके साथ ही, इस सेंटर में नवजात बच्चों के लिए 25 बेड की क्षमता वाली एनआईसीयू यूनिट और पीआईसीयू भी स्थापित किया जाएगा.

Related posts

शहर के भीतर भी पुलिस रखेगी पैनी नज़र।

News Team

Corona: 2 महीने तक Free में मिलेगा गरीब परिवारों को राशन, Central Government ने किया ऐलान

News Team

ग्वालियर में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

News Team