Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Corona: 2 महीने तक Free में मिलेगा गरीब परिवारों को राशन, Central Government ने किया ऐलान

कोरोना वायरस (Corona) की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद्र सरकार (Central Government) ने बड़ा फैसला करते हुए एक बार फिर गरीब परिवारों को फ्री राशन (Free Ration) देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Gareeb Kalyan Ann Yojana) के तहत अब राशन कार्ड धारक मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो ज्यादा चावल-गेहूं ले सकेंगे. 

80 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 26,000 करोड़ रुपये से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दो महीने तक 5 किलो अनाज देने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं. इससे देश के करीब 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा. मोदी सरकार इस आपदा में हर कदम देशवासियों के साथ खड़ी है.

राज्यों ने की आर्थिक पैकेज की मांग

पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ये घोषणा ऐसे समय पर की है जब कई राज्य केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग कर रहे हैं. शुक्रवार को भी राज्यों के साथ हुई मीटिंग में कई मुख्यमंत्रियों ने यह मांग कंद्र के समक्ष रखी थी. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए कड़ी पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. जिससे अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है और लोगों के सामने भूख का संकट पैदा होने लगा है. इसी के चलते केंद्र ने आज फ्री राशन का ऐलान कर दिया है.

Related posts

ग्वालियर में भारत बंद पर किया दुकानों को बंद करने का आह्वान

News Team

ब्लैक फंगस के बाद अब Aspergillosis Infection का खतरा, गुजरात में मिले 8 मरीज

News Team

महाराष्ट्रः ठाणे में पेड़ से लटके मिले एक ही परिवार के 4 सदस्य

News Team