Thursday, Apr 16, 2026
Rajneeti News India
Image default
धर्म

Haldi ke upay: पैसों की तंगी की समस्या हो या घर में कलह की दिक्कत, हल्दी के इन उपायों से हर परेशानी होगी दूर

हल्दी सिर्फ सेहत के लिए लिहाज से ही नहीं बल्कि ज्योतिष के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. जीवन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद कर सकती है हल्दी, यहां जानें.

भोजन का रंग और स्वाद बढ़ाने वाली हल्दी (Turmeric benefits) सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है, ये तो हम सभी जानते हैं. कोरोना वायरस के समय हल्दी वाला दूध (Turmeric milk) लोगों को संक्रमण से बचाने और इंफेक्शन से रिकवर होने में काफी मदद कर रहा है. सेहत के अलावा पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों में भी हल्दी (Haldi in auspicious work) काफी शुभ मानी जाती है. लेकिन इन सबके अलावा हल्दी आपके जीवन से जुड़ी परेशानियों को भी दूर कर सकती है.

समस्याएं दूर करने में मदद कर सकती है हल्दी

हल्दी का ज्योतिष शास्त्र (Jyotish shastra) में भी काफी महत्व है. ग्रह से संबंधित कोई परेशानी हो या फिर कोई आर्थिक समस्या, घर में कलह बढ़ गया हो या फिर नकारात्मक ऊर्जा का प्रकोप हो, धन की प्राप्ति की इच्छा हो या फिर जीवनसाथी का प्यार पाने की- इन सभी समस्याओं को दूर कर आपका जीवन बदलने में मदद कर सकते हैं हल्दी के कुछ आसान उपाय.

1. अगर घर में किसी तरह का वास्तु दोष (Vadstu dosh) हो या फिर अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा (Negative energy) महसूस हो रही हो तो इस समस्या के समाधान में भी हल्दी आपकी मदद कर सकती है. घर के सभी कोनों में हल्दी पाउडर का छिड़काव करें, इससे वास्तु दोष खत्म हो जाएगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी.

2. इसके अलावा हर गुरुवार को घर में हल्दी के पानी का छिड़काव करने से भी घर में सकारात्मक ऊर्जा यानी पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत (Financial problem) होती है.

3. अगर रात में सोते समय बुरे सपने (Nightmare) आपको परेशान कर रहे हों तो हल्दी की गांठ पर मौली बांधकर उसे अपने सिरहाने रखकर सोएं. ऐसा करने से बुरे सपनों से बचने में मदद मिलेगी. 

4. जिन महिलाओं पति का प्यार न मिल रहा हो वे गुरूवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर एक हल्दी की गांठ रखकर ”ऊं रत्यै कामदेवायः नमः” इस मंत्र का एक माला जाप करें और शाम के समय बेसन से बनी चीजें खाएं. 

5. रोजाना सुबह हल्दी का तिलक लगाकर ही घर से बाहर निकलें. ऐसा करने से व्यक्ति का दिमाग शांत रहता है और गुस्सा कम आता है. साथ ही नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करने से भाग्य तेज होता है, मान सम्मान मिलता है और नौकरी मिलने के योग भी बनते हैं.

Related posts

Sharda Devi Temple Maihar: नवरात्र की अष्टमी पर महागौरी के रूप में सजीं मां शारदा

News Team

? सुविचार ?
एक ऐसा लक्ष्य निर्धारित करें, जो आपको सुबह बिस्तर से उठने पर मजबूर कर दे।
? श्रीराधे ?

News Team

पुराणों व धर्मग्रंथों में उल्लेखित जानकारी है।

News Team