Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा फैसला, PM Cares Fund से खरीदे जाएंगे एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई एक हाई लेवल बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक में कोविड-19 प्रबंधन के लिए लिक्विड ऑक्सीजन की आपूर्ति बेहतर करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई.

देश में कोरोना महामारी से मचे हाहाकार और ऑक्सीजन की भारी किल्लत (Oxygen Crises) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बड़ा फैसला लिया है. पीएम ने बुधवार को कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (PM Cares Fund) से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदेगी.  इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य केंद्रों में 500 पीएसए (प्रेशर स्विंग ऐड्सॉर्प्शन) मेडिकल ऑक्सीजन प्रोडक्शन प्लांट लगवाएगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे जिला मुख्यालयों और टू टीयर शहरों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बेहतर होगी.

नहीं होगी ऑक्सीजन की कमी

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने एक बयान में कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और पीएसए प्लांट्स से राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति तेज होगी.

Related posts

UPA की तुलना में NDA सरकार द्वारा की गयी बढ़ोतरी:

News Team

मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए गए परमबीर सिंह, हेमंत नागरले को मिली जिम्मेदारी

News Team

Breaking

News Team