Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

पाकिस्तानी मदरसों से की RSS के स्कूलों की तुलना, बीजेपी बोली- संघ को नहीं समझ पाएंगे राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के एक बयान से राजनीति में बवाल मच गया है. दरअसल, उन्होंने कहा है कि जैसे पाकिस्तान के मदरसे जेहादी या कट्टरता की पढ़ाई कराते हैं, भारत में वही काम RSS अपने स्कूलों में कर रहा है. यानी एक बार RSS की तुलना मुस्लिम ब्रदरहुड से कर चुके राहुल गांधी ने संघ के 30 हजार से ज्यादा स्कूलों को पाकिस्तान के जेहादी मदरसों के बराबर रख दिया है. इन स्कूलों में पढ़ रहे तकरीबन 45 लाख बच्चों को उन बच्चों जैसे बता दिया है, जिन्हें पाकिस्तान अपने मदरसों में आतंकवाद का पाठ पढ़ा रहा है.

राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. केंद्रीय मंत्री और BJP सांसद जनरल वीके सिंह (General VK Singh) ने कहा, ‘राहुल गांधी बिना सिर-पैर की बातें करते हैं. उन्हें सोच समझकर बातें करनी चाहिए. आप RSS के किसी भी स्कूल में जाकर बैठिए और देखिए कि वहां क्या होता है. जब तक आप कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं लेंगे तब तक आपको कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है.’

Related posts

किसान आंदोलन का 82वां दिन:कांग्रेस नेता विद्या रानी बोलीं- किसान आंदोलन हमें चलाना है; पैसा हो या शराब, हर तरह से किसानों की मदद करें

News Team

प्रदर्शनकारियों का सख्ती से दमन कर रहा सैन्य प्रशासन, आंसू गैस के साथ गोलीबारी में 6 की मौत

News Team

बजट सत्र 2021: MSP था, MSP है और MSP रहेगा, यहां पढ़ें राज्यसभा में PM मोदी का पूरा भाषण

News Team