कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति के क्रम में रविवार को भी गुजरात के जामनगर से आक्सीजन लेने भारतीय वायुसेना का विमान इंदौर से दोपहर 2:40 बजे खाली टैंकर लेकर रवाना हुआ। दो और खाली आक्सीजन टैंकर विमान से जामनगर भेजे जा रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
#COVID19 से संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति के क्रम में आज भी गुजरात के जामनगर से ऑक्सीजन लेने भारतीय वायुसेना का विमान इंदौर से दोपहर 2:40 बजे रवाना हुआ।
शाम को पुन: दो और खाली ऑक्सीजन टैंकर जामनगर भेजे जायेंगे। pic.twitter.com/nnhhx8DTVj
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) April 25, 2021
सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शाम प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शाम 7 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। वे इस संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी को रोकने के प्रयास और इससे संक्रमित मरीजों के लिए किए जा रहे प्रबंध की भी जानकारी देंगे। मध्य प्रदेश में आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए लगातार वायुसेना के विमान इंदौर और भोपाल से खाली आक्सीजन टैंकर को भरने के लिए पहुंचा रहे हैं ताकि उनके जाने का समय बच सके।
मंत्री विश्वास सारंग ने रविवार को भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 स्थित 320 आक्सीजनयुक्त आइसोलेशन स्पेशल एक्सप्रेस का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर भी थे। उन्होंने इसी के साथ स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके शुरू होने से कोविड मरीज़ों को काफी राहत मिलेगी।
मंदसौर में अब 3 मई तक रहेगा कोरोना कर्फ्यू
मंदसौर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू को आठ दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब यहां 3 मई की सुबह 10 बजे ही बाजार खुलेंगे। यहां दूध, सब्जी और फल विक्रेताओं को घर-घर जाकर वितरण की छूट दी गई है।


