Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Rahul Gandhi Corona Positive: राहुल गांधी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। राहुल ने कहा कि हल्के लक्षण दिखने के बाद मैंने टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वो सभी कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करें और सुरक्षित रहें। बता दें सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

लॉकडाउन पर सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी राज्यों में लग रहे लॉकडाउन और प्रवासी मजदूरों द्वारा पलायन पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी एक बार फिर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की जिम्मेदारी हैं कि उनके बैंक अकाउंट में रुपए डाले। लेकिन कोरोना फैलाने के लिए जनता को दोष देने वाली सरकार क्या ऐसा जन सहायक कदम उठाएगी।

कोरोना टीकाकरण में भेदभाव का लगाया आरोप

राहुल ने ट्वीट कर सरकार पर टीकाकरण में भेदभाव का आरोप भी लगाया है। उन्होंने कहा, 18 से 45 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों के लिए कोई मुफ्त वैक्सीन नहीं है। कीमतों पर नियंत्र किए बिना बिचौलियों को ला दिया गया है। कमजोर वर्ग के लिए वैक्सीन की कोई गारंटी नहीं है।

कुंभ मेला से लेकर कोरोना तक राहुल जिम्मेदार- कमाल आर खान

इधर एक्टर और फिल्म समीक्षक एक्टर कमाल आर खान ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी के नाम लेते हुए केंद्र सरकार को आढ़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैं इस बात से सहमत हूं कि देश में कोरोना को लेकर जो हालत है उसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है। राहुल ही कुंभ मेले के लिए जिम्मेदार है। राहुल शहरों में लगने वाले लॉकडाउन के लिए रिस्पॉन्सिबल हैं। उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए। क्या बोलते हो भक्तों। मैंने सहीं कहा नां।

Related posts

शुभ नवरात्रि?

News Team

पीएम मोदी ने लिया तैयारियों का जायजा, रेलवे ने रद्द की 15 ट्रेनें

News Team

कोरोना संकट पर SC सख्त, कहा ‘राष्ट्रीय संकट के समय मूकदर्शक नहीं रह सकती अदालत’

News Team