Sunday, May 24, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

पुणे से दानापुर आई ट्रेन के 17 यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव

देर रात करीब 11 बजे पुणे(Pune) से दानापुर(Danapur) आई ट्रेन(Train) में भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) यात्री मिले हैं। कोविड-19(Covid-19) स्पेशल ट्रेन (Special Train) शनिवार की रात 10:57 बजे दानापुर स्टेशन(Danapur Station) पहुंची। लेकिन इसी जांच के दरमियान एक लापरवाही भी सामने आ गई।
दानापुर जंक्शन पर देर रात महाराष्ट्र के पुणे से कोविड-19 ट्रेन स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में करीब 800 मुसाफिर थे। लेकिन ये ट्रेन दानापुर स्टेशन पर तय समय से लगभग 48 मिनट पहले ही पहुंच गई। इसके बाद यात्रियों को लगभग आधे घंटे तक ट्रेन के अंदर ही रखा गया गया। लापरवाही देखिए कि यात्रियों की जांच करने वाली मेडिकल टीम आधे घंटे बाद स्टेशन पर पहुंची जबकि 15 मेडिकल बेंच बनाए गए थे और ट्रेन के आने के पहले ही मेडिकल टीम को तैनात रहना था।

खैर, इसके बाद यात्रियों को लाइन में लगाकर उनकी कोविड 19 जांच कराई गई। कुल 524 यात्रियों की कोरोना जांच के दौरान इनमें से 17 मुसाफिर पॉजिटिव निकल गए। इन यात्रियों के मुताबिक महाराष्ट्र में कभी भी लॉकडाउन होने की आशंका है और इससे पहले ही इनका काम-धंधा वहां ठप हो चुका है। इसलिए बिहार वापस लौटने के अलावा उनके पास और कोई चारा नहीं बचा था। इधर अनुमंडल अधिकारी ने भी माना की ट्रेन के समय से पहले आने के बाद मेडिकल टीम पहुंचने में देरी हुई।
बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस का कहर बरपा है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 3469 नए कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह इस साल अबतक सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 11,998 हो गई है। इन 3469 पॉजिटिव केस में से राजधानी पटना में सर्वाधिक 1431 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटें में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित राजधानी पटना में मिले हैं। पटना में 1431, गया में 310, औरंगाबाद में 93, बेगूसराय में 80, भागलपुर में 97, भोजपुर में 74, जहानाबाद में 77, लखीसराय में 70, मुजफ्फरपुर में 183, पूर्णिया में 87 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 95 हजार 112 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। जिसमें से 3469 पॉजिटिव केस राज्य के अलग अलग जिलों से सामने आए हैं। जिससे सूबे में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 11 हजार 998 हो गया है। राज्य में अबतक कुल 2 लाख 65 हजार 870 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 एवं 25 नवंबर को उमरिया जिले के भ्रमण पर रहेंगे।

News Team

सतना – बिडला प्रबंधन द्वारा संचालित दूध डेरी को एनजीटी की नोटिस के बाद हड़कंप, लीपा पोती में जुटा प्रबंधन ।

News Team

सतना – जिले के जैतवारा व्रत तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ तत्कालीन तहसीलदार मनीष पांडे का विदाई समारोह कार्यक्रम।

News Team