Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

किसानों का चक्काजाम शांतिपूर्ण रहा:टिकैत बोले- दबाव में सरकार से बात नहीं करेंगे, कानून वापसी के लिए 2 अक्टूबर तक का वक्त दिया

कृषि कानूनों के खिलाफ 73 दिन से आंदोलन कर रहे किसानों ने शनिवार को 3 राज्यों दिल्ली, UP और उत्तराखंड को छोड़ देशभर में चक्काजाम की अपील की थी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किए गए जाम का सबसे ज्यादा असर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में दिखा। इन राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने स्टेट और नेशनल हाईवे जाम कर दिए।

शनिवार का चक्काजाम शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सर्विस वाले वाहनों को नहीं रोका गया। वहीं हिंसा, तोड़फोड़ या हादसे की भी कोई खबर नहीं आई। इसकी बड़ी वजह यह भी थी कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा से सबक लेकर पुलिस और किसान नेता सतर्क थे। चक्काजाम खत्म होने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दबाव में सरकार से बात नहीं करेंगे। साथ ही कहा कि कानून वापसी के लिए सरकार को 2 अक्टूबर तक का वक्त दिया है।

Related posts

अभी-अभी ज्योति अलका टॉकीज के सामने से निकली एक बारात में पूरे सड़क पर कचरा कर दिया टिकली उड़ा के

News Team

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर पानी ने तबाही मचाई है. यहां के चमोली जिले के जोशीमठ में ग्लेशियर टूट गया है. ग्लेशियर टूटने से नदियों में अचानक पानी बढ़ गया. पानी तमाम रुकावटों को तहस-न हस करता हुआ आगे बढ़ रहा है. पानी के प्रवाह से ऋषि गंगा तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया है.

News Team

ब्रेकिंग – इंदौर के ओमेक्स सिटी मे चल रही जेसीबी के नीचे दब कर एक मजदूर की मौत मौके पर पुलिस एवं एम्बुलेंस मौजूद

News Team