Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

Weather Alert April 8 : गुरुवार को इन राज्‍यों में आंधी-बारिश के आसार, हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग ने बुधवार के दिन देश के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश की हो सकती है। दिल्ली में आसमान में बादल रहने की संभावना है, पर मौसम साफ रहेगा। बुधवार को काफी तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाएं चलेंगी। बुधवार को कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन 9 और 10 अप्रैल को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 11 अप्रैल से आसमान साफ रहेगा और तापमान भी ज्यादा होगा।

बिहार में सामान्य रहेगा मौसम

बिहार के ज्यादातर हिस्सों में आने वाले कुछ दिन तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आसमान साफ रहेगा और तापमान भी स्थिर रहेगा। लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में भी मौसम सामान्य रहेगा लेकिन यहां गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। तराई वाले इलाकों में बुधवार को बारिश हो सकती है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की माँ की मृत्यु पर शोक संवेदना जतायी।

News Team

प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा फैसला, PM Cares Fund से खरीदे जाएंगे एक लाख ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

News Team

इस साल के अंत तक आ सकती है बच्चों के लिए Corona Vaccine, एक्सपर्ट पैनल ने की Covaxin के ट्रायल की सिफारिश

News Team