Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
खेल

IPL 2021: RCB के लिए खुशखबरी, कोरोना-मुक्त होकर टीम में वापस लौटे देवदत्त पडीक्कल

RCB के लिए अच्छी खबर है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल वापस टीम के साथ जुड़ गये हैं। पिछले 22 मार्च को कोविड पॉजिटिव पाये जाने से बाद से वो अपने घर पर क्वारंटीन में थे। iIPL प्रोटोकॉल के मुताबिक दो नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट और दो हफ्ते के आइसोलेशन के बाद उन्हें वापस लौटने की अनुमति मिली। बुधवार को वो एक बार फिर टीम के बायो-बबल में शामिल हो गये हैं। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पडीक्कल बुधवार शाम को टीम के निर्धारित प्रशिक्षण सत्र में हिस्सा लेंगे या नहीं।

इस बारे में अपडेट देते हुए रॉयल चैलेंजर्स ने एक बयान जारी कर कहा कि फ्रैंचाइजी की मेडिकल टीम अपने खिलाड़ी की सुरक्षा और हित का ध्यान रखते हुए लगातार उससे संपर्क में थी। टीम द्वारा ट्विटर पर जारी वीडियो में पडिक्कल ने कहा कि मैं अब पूरी तरह से ठीक महसूस कर रहा हूं, और आरसीबी शिविर में शामिल होने के बेताब हूं।

वैसे, BCCI और IPL को कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ी को वापसी के बाद भी टीम होटल में एक बार फिर से कोविड टेस्ट कराना पड़ता है। साथ ही उन्हें कार्डियक स्क्रीनिंग जैसे कुछ मेडिकल टेस्ट भी क्लियर करने की जरूरत होती है। इसके बाद ही वो टीम के बायो-बबल में शामिल हो सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स का पहला मैच 9 अप्रैल को चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा, और इसी से साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा। इनका दूसरा मैच चेन्नई में ही 14 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। जहां तक देवदत्त पडीक्कल की अहमियत का सवाल है, तो आपको बता दें कि पडीक्कल IPL 2020 में रॉयल चैलेंजर्स के लिए प्रमुख रन स्कोरर रहे थे। ये उनका डेब्यू सीजन था और इसमें उन्होंने 124.80 के स्ट्राइक रेट से 473 रन बनाये थे। इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी उन्होंने 43.60 की औसत से छह पारियों में 218 रन बनाये है।

Related posts

Concussion substitute क्या है, प्लेइंग 11 में न होते हुए भी युजवेंद्र चहल ने डाले पूरे ओवर
Dec 04, 2020

News Team

भारत vs इंग्लैंड चौथा टी-20 LIVE:भारत का चौथा विकेट गिरा, रोहित के बाद राहुल भी आउट; सूर्यकुमार ने करियर की पहली ही गेंद पर सिक्स लगाया

News Team

IPL 2021: आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला, धोनी को चुनौती देंगे पंत

News Team