Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
स्वास्थ्य

खुलकर हंसने से दूर होगी कई बीमारियां, चेहरा भी लगेगा दमकने

वैसे तो सभी अपना अपना जीवन जीते हैं। लेकिन कुछ लोग हमेशा टेंशन में रहते हैं, तो कुछ लोग हमेशा हंसी खुशी से जीवन व्यतीत करते हैं। जो लोग हमेशा हंसते हुए रहते हैं, उनका जीवन लंबा होता है, वे हमेशा स्वस्थ और सुंदर भी नजर आते हैं। इसीलिए हम आपको आज खुलकर हंसने के फायदे बताने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि खुलकर हंसने से आपके शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं और आप हमेशा स्वस्थ और तरोताजा महसूस करते हैं। इसी के साथ लाफ्टर थेरेपी भी एक ऐसी पद्धति है, जिसके माध्यम से आप हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं। आज हम आपको खुलकर हंसने के साथ ही लाफ्टर थेरेपी के भी फायदे बताएंगे।

व्यक्ति को खुलकर हंसने से डिप्रेशन, हाइपरटेंशन, सिरदर्द आदि से मुक्ति मिलती है। हर दिन हंसने से व्यक्ति का डायबिटीज लेवल भी कंट्रोल में रहता है। क्योंकि हंसने से हमारी बॉडी और हमारे दिमाग में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा जाती है। जिससे शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए हमें खुल कर हंसना चाहिए।

बताया जाता है कि खुलकर हंसने से कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का उपचार अपने आप हो जाता है। क्योंकि हंसने से हमारे शरीर और चेहरे की मांसपेशियों का जमकर व्यायाम होता है। त्वचा पर रौनक नजर आने लगती है। इससे भूख भी अच्छी लगती है। दिमाग भी तेज हो जाता है। इससे व्यक्ति की याददाश्त भी बढ़ती है, इसलिए आप भी थोड़ा समय हंसा जरूर कीजिए।

आपको लाफ्टर थेरेपी के लिए चाहिए कि अपने हाथों की उंगली से उंगली और हथेली से हथेली मिलाते हुए तालियां बजाए और यह तालियां एक ही सुर में बजनी चाहिए। आप ऐसे तालियां बजाते हुए हो हो हां हां भी बोलते जाएं।

अब आप अपने हाथों को आसमान की ओर ले जाते हुए नाक से गहरी सांस लें और हाथों को नीचे की ओर करते हुए मुंह से सांस छोड़ें। ऐसा करने के कुछ देर बाद फिर से गहरी लंबी सांस लें और कुछ सेकंड सांस को रोकने के बाद हंसते हुए छोड़ें।

आप ताली बजाते हुए दो चार बार वेरी गुड वेरी गुड बोले और अपने दोनों हाथों को आकाश की और फैला कर खुशी से चिल्लाए। आप आपके सामने खड़े व्यक्ति से हाथ मिलाए और उसकी आंखों में आंखें डाल कर तब तक हंसे। जब तक सब लोग खुशी महसूस नहीं करने लगे। इस प्रकार हंसी और लाफ्टर थेरेपी के कई फायदे हैं। क्योंकि हंसने से व्यक्ति के दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं।

Related posts

महामारी… महाटीकाकरण और महा तैयारियां

News Team

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा है कि प्रशासन कोरोना का प्रसार रोकने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करेगा। सभी के समन्वित प्रयासों से हम एक बार फिर कोरोना के खिलाफ़ क़ामयाब होंगे।

News Team

इंदौर-एमवाय अस्पताल से नवजात शिशु को ग़ायब किया …

News Team