Thursday, Jun 11, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौर

इंदौर में एक दिन में मिले 584 नये मरीज़, लेकिन अभी शहर में नहीं होगा टोटल लॉकडाउन

Indore. कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा हम टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) या औद्योगिक इकाइयों को बंद करने जैसे कदम नहीं उठाएंगे. लेकिन लोगों को अपनी ज़िम्मेदारी खुद समझना होगी.

 इंदौर (Indore) फिर से कोरोना संक्रमण (Corona) से जूझ रहा. हालात ये हैं कि अब हर घंटे तकरीबन 25 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 4519 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई जिसमें 584 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. ये अब तक का कोरोना संक्रमितों का तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है.

इससे पहले 22 नवंबर 2020 को 586 और 1 दिसंबर 2020 को 595 मरीज एक दिन में मिले थे. इंदौर में अब तक 9 लाख 4 हजार 178 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है. इनमें से 65 हजार 957 लोगों कोरोना पॉजिटिव थे. ताज़ा मेडिकल बुलेटिन में 2 मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद अब इस शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 949 हो गयी है. फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 2523 है. संक्रमण की दर भी लगातार बढ़ती जा रही है. ये 13 फीसदी के पार पहुंच गई है.

प्रशासन अलर्ट मोड पर
शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन सतर्क है. कलेक्टर मनीष सिंह ने ने कहा हमारे पास अभी की स्थिति में अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर खाली हैं. हालांकि पास के जिलों से मरीज आने शुरू नहीं हुए हैं. अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. 1075 नंबर पर डायल कर कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम से बेड की उपलब्धता की जानकारी ले सकता है. निजी अस्पतालों को भी कोरोना के इलाज में गाइड लाइन का पूरा पालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

फिलहाल लॉकडाउन नहीं

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा फिलहाल शहर में टोटल लॉकडाउन लगाने जैसी स्थिति नहीं है. हालांकि संक्रमण रोकने के लिए हमें कुछ प्रतिबंध और लगाने होंगे. हम टोटल लॉकडाउन या औद्योगिक इकाइयों को बंद करने जैसे कदम नहीं उठाएंगे. लोगों को जागरुक कर रहे हैं. मास्क सही ढंग से नहीं पहनने वालों का स्पॉट फाइन भी कर रहे हैं. लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, तभी कोरोना को हरा सकेंगे.

150 जगह वैक्सिनेशन की सुविधा
कलेक्टर मनीष सिंह ने जानकारी दी कि जिले में 244 और शहर में 150 से अधिक जगहों पर वैक्सीन लगाई जा रही है. हमारी क्षमता 50 हजार डोज रोज लगाने की है. हम लोगों से अपील करेंगे कि वे टीका लगवा लें. पहली डोज लगाने के 15 दिन में ही एंटीबॉडी बननी शुरू हो जाती हैं. बीता एक साल जिंदगी का ऐसा गुजरा है जिसे कोई भी नहीं भूल सकता है. इसलिए सावधानी जरूरी है. इंदौर में जिस तरह हर घंटे करीब 25 संक्रमित मरीज मिल रहे हैं उससे चिंता बढ़ गई है.

Related posts

गणतंत्र ‍दिवस पर अफ्रीका के मेरू पर्वत पर लहरायेगा स्वसच्छता का परचम

News Team

संसद के बजट सत्र में सांसद शंकर लालवानी।

News Team

वृत्त पलासिया इंदौर की बड़ी कार्यवाही

News Team