Thursday, Apr 16, 2026
Rajneeti News India
Image default
मध्यप्रदेश

Bhopal News : मंडी में गेहूं की बंपर आवक, होली के बाद बढ़ेगी

भोपाल की करोंद मंडी में इन दिनों गेहूं की बंपर आवक हो रही है। प्रतिदिन पांच हजार क्विंटल तक गेहूं बिकने आ रहा है। किसानों को अपनी उपज के भाव भी बेहतर मिल रहे हैं। अनाज व्यापारियों का कहना है कि होली के बाद मंडी में गेहूं की आवक बढ़ जाएगी। प्रतिदिन औसत 10 हजार क्विंटल तक गेहूं बिकने आएगा। गेहूं के साथ चने की भी अच्छी आवक है।

गुस्र्वार को करोंद मंडी में गेहूं की आवक पांच हजार 100 क्विंटल तक रही। इसमें 4500 क्विंटल गेहूं लोकवन व अन्य किस्म का रहा, जबकि 600 क्विंटल गेहूं शरबती रहा। लोकवन किस्म के भाव 1480 से 2047 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। वहीं शरबती किस्म का गेहूं ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है। इसी प्रकार चने की आवक भी हो रही है। रोज औसत एक हजार क्विंटल तक चना बिकने आ रहा है।

होली के चलते आवक घटी, बाद में बढ़ेगी

अनाज मंडी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरीश कुमार ज्ञानचंदानी एवं प्रवक्ता संजीव जैन ने बताया कि पिछले साल मप्र समेत भोपाल में गेहूं का बंपर उत्पादन हुआ था। इसके चलते समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड खरीदारी हुई थी। वहीं मंडी में भी गेहूं अच्छी मात्रा में आया था। पूरे साल ही गेहूं की आवक बनी रहती थी। इसलिए उम्मीद है कि अबकी बार भी गेहूं की अच्छी आवक रहेगी। हालांकि, पिछले दिनों मौसम के चलते कई किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। बावजूद अच्छी आवक की उम्मीद बनी हुई है। इसके अलावा चने की आवक भी बेहतर रहने का अनुमान है। सीजन के दौरान पांच से सात हजार प्रति क्विंटल तक आवक रहने का अनुमान है।

Related posts

News Team

बड़ी ख़बर – बड़ामलहरा उपचुनाव अपडेट
प्रदूम्न सिंह लोधी कोरोना पाजिटिव होने के बाद भी लगातार किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर परोसा कोरोना

News Team

हाईटेक होगा MP विधानसभा का सत्र, कार्यवाही में शामिल होने विधायकों को जारी होंगे OTP

News Team