Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
Image default
मध्यप्रदेश

Bhopal Literature News: विश्‍व संवाद केंद्र में हुआ काव्‍य पाठ का आयोजन

शिवाजी नगर में स्थित विश्व संवाद केंद्र में आजादी का अमृत महोत्सव और शहीद दिवस के उपलक्ष्य में युवा रचनाकारों का काव्य पाठ ,वक्तव्य व साहित्यकारों की देशभक्ति रचनाओं के पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ गीतकार डॉ. रामवल्लभ आचार्य ने कहा कि हमें चिंता होती है कि हमारी साहित्यिक व सांस्कृतिक विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा, पर आज युवाओं की ओजस्वी रचना सुनकर गर्व हो रहा है। हमारी युवा पीढ़ी कविता के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रज्‍ज्‍वलित रखेगी।

इस अवसर पर ओज कवि पवार राजस्थानी ने कहा कि हमें अपनी पुरानी पीढ़ी से अनुभव लेकर नई पीढ़ी को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने अपनी रचना सुनाते हुए कहा ‘कोख बांझ हो जाएगी यदि बलिदान नहीं होगा, कविता मुजरा हो जाएगी यदि स्वाभिमान नहीं होगा।’

विशिष्ट अतिथि साहित्यकार कांति शुक्ला ‘उर्मि’ ने कहा कि युवा प्रतिभाओं में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। बीज वक्तव्य में होशंगाबाद रोड पाठक मंच की संयोजिका कवयित्री सुनीता यादव ने पाठक मंच की महत्ता और पुस्तक पढ़ने की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए होशंगाबाद के स्वतंत्रता सेनानियों का देश की आजादी में योगदान व भोपाल रियासत के विलीनीकरण की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। इस मौके पर करीब 35 रचनाकारों ने रचनापाठ किया।

Related posts

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन पर बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा प्रदेश में Covid_19 के बढ़ते मामले चिंता का विषय

News Team

बोर्ड परीक्षा की तैयारी

News Team

शिवराज सिंह की किस्मत का होगा फैसला, मध्‍य प्रदेश में 28 सीटों पर वोटिंग

News Team