Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
Image default
देशधर्म

Amarnath Yatra 2021 Date: 28 जून से आरंभ होगी अमरनाथ यात्रा, जानिये रजिस्‍ट्रेशन की तारीख सहित सारी जानकारियां

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल बाबा अमरनाथ के दर्शनों से वंचित रहने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने कोविड-19 प्रोटोकाल को अपनाते हुए यात्रा की इजाजत दे दी है। 56 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 जून से शुरू होगी। हर दिन दोनों मार्गों (पहलगाम और बालटाल) से दस-दस हजार श्रद्धालुओं को यात्रा पर जाने की अनुमति होगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यात्रा शुरू करने का फैसला किया गया। तय किया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए इस बार यात्रा 56 दिनों की होगी। यात्रा 28 जून को शुरू होगी और 22 अगस्त को संपन्न होगी। इस वर्ष दोनों यात्रा मार्गों से श्रद्धालुओं को भेजने की संख्या भी बढ़ाकर 10-10 हजार की गई है। पहले यह संख्या 7500-7500 थी। हेलीकाप्टर से जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इसमें शामिल नहीं है।

एक अप्रैल से पंजीकरण : यात्रा के लिए एक अप्रैल से पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की देश भर के 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 446 शाखाओं में एडवांस पंजीकरण शुरू होगा।

आरती का होगा प्रसारण : बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से विश्वभर में रहने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुबह और शाम के समय आरती का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी 10 CM और 54 कलेक्टरों से आज करेंगे बात, ममता बनर्जी भी होगी शामिल

News Team

Corona Vaccine : Sputnik V वैक्सीन का हैदराबाद में दिया पहला डोज, 995 रुपए है कीमत

News Team

Vastu Tips: भूल से भी घर में न रखें ऐसी चीजें, आपके साथ ही परिवारवाले भी हो सकते हैं बीमार

News Team