Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
देशराजनीती

बंगाल में मोदी vs दीदी:नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता, 7 मार्च को पदयात्रा करेंगी और इसी दिन PM की भी कोलकाता में रैली

7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रैली करेंगे। मोदी की रैली ब्रिगेड ग्राउंड में होनी है। इसी दिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दार्जिलिंग और सिलिगुड़ी में LPG की बढ़ती कीमतों के विरोध में पदयात्रा निकालेंगी। ममता ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से उतरने का ऐलान किया। तृणमूल से भाजपा में गए शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से ही विधायक हैं।

TMC सांसद ने डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर को हटाने की मांग की
TMC के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बंगाल के डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर सुदीप जैन को हटाने की मांग की है। ब्रयान ने कहा कि साल 2019 में भी जैन के पास पश्चिम बंगाल का प्रभार था। उस समय लोकसभा चुनाव के पहले अमित शाह के जुलूस के दौरान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी गई थी। TMC सांसद ने कहा कि तब जैन ने चुनाव आयोग को एक गलत रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर दो दिन पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मूर्ति तोड़ी, लेकिन शाह और उनके जुलूस के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। जैन का व्यवहार पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण था। इस बीच, धर्मेंद्र प्रधान और भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में भाजपा का भी एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिला। भाजपा नेताओं ने बंगाल के म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन में एडमिनिस्ट्रेटर के पदों पर नियुक्त TMC के नेताओं को हटाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से कहा कि ममता के नेता चुनाव प्रभावित कर सकते हैं।

भाजपा ज्वाइन करने वालों को TMC विधायक की धमकी
TMC के विधायक हमीदुल रहमान ने पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में गए नेताओं के खिलाफ बयान दिया है। रहमान बोले, ‘हमारे बुजुर्ग कहते थे कि जिसका नमक खाते हैं, उसके साथ नमकहरामी नहीं करते हैं। चुनाव के बाद TMC जीतेगी और ममता दीदी फिर से बंगाल की CM बनेंगी। इसके बाद जिन लोगों ने पार्टी के साथ धोखा किया है, हम उनसे मिलेंगे। खेला होबे (खेल तो होगा)। विश्वासघातियों के खिलाफ।

शिवसेना चुनाव नहीं लड़ेगी, ममता का समर्थन करेगी
शिवसेना ने घोषणा की है कि वह पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। पार्टी ममता बनर्जी को समर्थन देगी। पार्टी के सांसद संजय राउत ने इसकी पुष्टि की है। शिवसेना महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP के समर्थन से सरकार चला रही है। वहीं, बंगाल में TMC के खिलाफ कांग्रेस और वाम दलों ने गठबंधन किया है। वहीं, कोलकाता में गुरुवार को भाजपा नेता उषा चौधरी, फिल्म निर्देशक धीरज पंडित और अभिनेता सुभद्रा मुखर्जी TMC में शामिल हो गए।

Related posts

रतलाम OBC : महापौर, खंडवा OBC : महापौर

News Team

इंदौर-कमलनाथ सरकार गिराने में किसी की महत्वपूर्ण भूमिका थी,तो वह नरेंद्र मोदी की थी…धर्मेंद्र प्रधान की नहीं…कमलनाथ को एक भी दिन चैन से सोने नहीं दिया -कैलाश विजयवर्गीय

News Team

भाजपा जिला ग्रामीण के मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर मंडल अध्यक्ष, वर्ग प्रभारी, व्यवस्था प्रभारियों की बैठक संपन्न

News Team