Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
खेल

पहला टी-20 LIVE:अय्यर ने टी-20 में तीसरी फिफ्टी लगाई, टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 100 रन के करीब

इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 टी-20 की सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ओपनर रोहित शर्मा को आराम दिया है। टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 90+ रन बना लिए। फिलहाल श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या क्रीज पर हैं।

ऋषभ पंत के रूप में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। पंत 23 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने जॉनी बेयस्टो के हाथों कैच आउट कराया।

भारतीय टीम का पावरप्ले में दूसरा सबसे छोटा स्कोर

पावरप्ले (1-6 ओवर) में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 22 रन पर 3 बड़े विकेट गंवाए। भारतीय टीम का पावरप्ले में यह अपना दूसरा सबसे छोटा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में 3 विकेट गंवाकर 21 रन बनाए थे।

मैच में टॉप-3 भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 5 रन ही बनाए। ओपनर लोकेश राहुल 4 बॉल पर 1 और शिखर धवन 12 बॉल पर 4 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली तो खाता भी नहीं खोल सके।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मैच का पहला ओवर स्पिनर आदिल राशिद से कराया, जिसमें 2 रन आए। अगले ओवर में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने राहुल को क्लीन बोल्ड कर दिया। अपने दूसरे और मैच के तीसरे ओवर में राशिद ने कोहली को कैच आउट कराया। 20 रन पर भारत को तीसरा झटका लगा। मार्क वुड ने धवन को क्लीन बोल्ड किया।

टी-20 में तीसरी बार खाता नहीं खोल सके कोहली
कोहली टी-20 इंटरनेशनल में तीसरी बार जीरो पर आउट हुए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में गुवाहाटी में और आयरलैंड के खिलाफ 2018 में डब्लिन में 0 पर आउट हुए थे।

भुवनेश्वर की डेढ़ साल बाद टीम में वापसी
भुवनेश्वर कुमार की डेढ़ साल बाद टीम में वापसी हुई। उन्होंने आखिरी मैच दिसंबर, 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेडे स्टेडियम में खेला था। हालांकि, इसके बाद वे IPL के 13वें सीजन में खेले थे। पर कुछ मैच बाद चोट की वजह से पूरी सीजन से बाहर हो गए थे।

दोनों टीम:

  • इंडिया: शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार।
  • इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद और मार्क वुड।

हेड-टु-हेड
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में बराबरी का मुकाबला ही रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 14 टी-20 खेले गए हैं, जिसमें से दोनों टीम ने 7-7 जीते हैं। टीम इंडिया ने घर में इंग्लैंड से 6 टी-20 खेले, जिसमें से 3 जीते और इतने ही हारे। दोनों टीम के बीच पिछला मुकाबला 8 जुलाई 2018 को ब्रिस्टल में खेला गया था। तब भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

दोनों टीम के बीच अब तक 6 द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली गईं। इसमें भारत ने 2 और इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीतीं। एक ड्रॉ रही। पिछली सीरीज में भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में 2-1 से हराया था।

Related posts

टीम इंडिया 227 रन से टेस्ट हारी:चेन्नई में 22 साल बाद भारत की हार, इंग्लैंड की भारतीय जमीन पर सबसे बड़ी जीत

News Team

विलियम्सन हैदराबाद के नए कप्तान बने:6 में से 5 मैच हारने के बाद फ्रेंचाइजी ने वॉर्नर को कप्तानी से हटाया, पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है टीम

News Team

कोहली ने सबसे तेज एक दिवसीय 12 हजार रन बनाने का सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा

News Team