Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
बॉलीवुड

IT के रडार पर बॉलीवुड स्टार:अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर लगातार दूसरे दिन इनकम टैक्स की रेड; लैपटॉप और फोन जब्त

एक्ट्रेस तापसी पन्नू, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की रेड आज भी जारी है। इनके अलावा फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, Kwan टैलेंट हंट कंपनी और एक्सीड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह रेड अगले तीन दिन तक चल सकती है।

जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू से देर रात तक सवाल-जवाब किए और इनके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से पुणे में पूछताछ भी की जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों को यहां के किसी होटल के कमरे में रखा गया है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

क्वान कंपनी के 4 अकाउंट्स फ्रीज
प्रोड्यूसर मधु मंटेना की मुंबई स्थित क्वीनबीच बिल्डिंग में भी इनकम टैक्स विभाग के 6 अधिकारियों ने छापा मारा। उधर, मंटेना की कंपनी क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के अंधेरी वेस्ट के सेंटर पर भी आयकर के 8 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है। क्वान कंपनी के चार अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया है।

इससे पहले बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करीब 30 जगहों पर तलाशी ली। मुंबई के लोखंडवाला, अंधेरी, बांद्रा समेत कई इलाकों और पुणे में बुधवार सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच रेड शुरू हुई थी। इन लोकेशंस पर आयकर के अधिकारियों के आने-जाने का सिलसिला टीम देर रात तक चलता रहा।

Related posts

अभिनेता राजीव कपूर का निधन, ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मिली थी पहचान

News Team

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अमिताभ बच्चन की सास से मिलने पहुंचे अंसल अपार्टमेंट्स

News Team

Saif Ali Khan ने फैंस से कहा शुक्रिया, Kareena Kapoor और बच्चे का दिया हेल्थ अपडेट

News Team