Saturday, Jun 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
खेल

चौथा टेस्ट LIVE:इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, रूट के बाद बेयरस्टो पवेलियन लौटे; दोनों विकेट सिराज ने लिए

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। फिलहाल, 4 टेस्ट की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। पहली पारी में इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाकर 80 से ज्यादा रन बना लिए। फिलहाल, बेन स्टोक्स और ओली पोप क्रीज पर हैं

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को तीसरा और चौथा झटका दिया। उन्होंने कप्तान जो रूट को 5 रन और जॉनी बेयरस्टो 28 रन पर को LBW किया। बेयरस्टो ने स्टोक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 48 रन की पार्टनरशिप की।

अक्षर ने लगातार 2 ओवर में 2 विकेट लिए

विराट कोहली ने पारी के शुरुआती 5 ओवर तेज गेंदबाजों से कराए। छठा ओवर स्पिनर अक्षर पटेल को थमाया। उन्होंने कोहली का फैसला सही साबित किया और ओवर की दूसरी बॉल पर ओपनर डॉम सिबली को क्लीन बोल्ड किया। सिबली 2 रन ही बना सके। अपने अगले ओवर में अक्षर ने जैक क्राउली (9) को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट कराया।

भारतीय टीम में एक और इंग्लैंड टीम में 2 बदलाव

भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। उन्होंने पेसर जोफ्रा आर्चर और स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर किया। उनकी जगह डॉम बेस और डैन लॉरेंस को मौका दिया।

विराट ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी
विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के सबसे ज्यादा 60 टेस्ट में कप्तानी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कोहली ने अब तक 59 में से 35 टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। यह टेस्ट जीतने के साथ ही वे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड के सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वे इस मामले में लॉयड के साथ चौथे नंबर पर आ जाएंगे।

Related posts

मिताली के नाम 10 हजार रन:ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनीं; इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली चार्लेट से सिर्फ 272 रन पीछे

News Team

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने शतक जमाकर किया अनोखा कमाल, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

News Team

Concussion substitute क्या है, प्लेइंग 11 में न होते हुए भी युजवेंद्र चहल ने डाले पूरे ओवर
Dec 04, 2020

News Team