Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
विदेश

Russia Mysterious Stripes: रूस के ऊपर दिखी रहस्‍यमयी धारियां, सैटेलाइट तस्वीरों को देख वैज्ञानिक भी हैरान

सैटेलाइट तस्वीरों में कभी-कभी ऐसी छवि दिख जाती है, जिसे देखकर अंतरिक्ष वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को रूस में दिखी है। रूस के ऊपर से ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में वैज्ञानिकों को रहस्यमयी धारियां देखने मिली है। रूस की मर्खा नदी के पास दिख रही इन रहस्यमयी धारियों को देखकर नासा के वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ गए हैं। वैज्ञानिक भी तमाम अध्ययन व शोध के बाद यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिरकार मर्खा नदी के किनारे रहस्यमयी धारियों क्यों है और किस कारण से दिख रही है।

बर्फ से छाया रहता है रूस का ये इलाका

सैटेलाइट के जरिए जो तस्वीरें देखी जा रही है, वह रूस के उस इलाके हैं, जो पूरे वर्ष बर्फ से ढंका रहता है। साइबेरिया की इन धारियों का वैज्ञानिक काफी विरोधाभासी व्‍याख्‍या कर रहे हैं। एक रिसर्च में यह दावा किया जा रहा है कि रूस का यह इलाका साल के 90 प्रतिशत दिनों में बर्फ से ढंका रहता है। लेकिन कभी कभी गर्मी के कारण बर्फ पिघल जाती है और इस कारण से कुछ समय के लिए जमीन दिखाई देने लगती है। विशेषज्ञों का कहना है कि कभी बर्फ के नीचे दबने और कभी बर्फ के पिघलने पर जमीन के बाहर आने से यह रहस्‍यमय डिजाइन बन गया है।

Related posts

ब्रेकिंग

News Team

जो बाइडेन के अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी बधाई

News Team

कार्टून को लेकर पाकिस्तान में बवाल, फ्रांस ने नागरिकों को दी यह सलाह

News Team