Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
विदेश

रक्षा उपकरणों की बिक्री भारत की सुरक्षा, संप्रभुता के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है : अमेरिका

बाइडन प्रशासन ने बुधवार को कहा कि भारत को प्रमुख रक्षा उपकरणों की बिक्री देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. अमेरिका द्वारा भारत को रक्षा उपकरणों की बिक्री का दायरा बढ़ाकर अब 20 अरब डॉलर तक कर दिया गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस साल अमेरिका ने भारत के लिए 20 अरब डॉलर तक के रक्षा उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी है. रक्षा के क्षेत्र में बिक्री का दायरा बढ़ाने की पेशकश भारत की सुरक्षा एवं संप्रभुता के लिए हमारी प्रतिबद्धता है.”

यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडन प्रशासन अन्य देशों के अलावा भारत के साथ भी अपने रक्षा सौदों की समीक्षा कर रहा है. इस पर प्राइस ने कहा, ‘यह वैश्विक, व्यापक, रणनीतिक साझेदारी के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.’

अमेरिका के विदेश मंत्री बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को गंभीर चुनौती देने की क्षमता रखता है चीन

हाल में साक्षात्कार में अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा था कि द्विपक्षीय सैन्य एवं सुरक्षा संबंध पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुए हैं. संधू ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत को ‘प्रमुख रक्षा साझेदार’ का दर्जा देना और ‘स्ट्रैटजिक ट्रेड ऑथोराइजेशन-1′ के दर्जे को मान्यता देने तथा चार मूलभूत समझौतों पर हस्ताक्षर से दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.

Related posts

मुरैना (sc महिला वर्ग के लिए
उज्जैन (sc – मुक्त)
छिंदवाड़ा (st मुक्त)
भोपाल (obc महिला)
खण्डवा (obc महिला)
सतना (obc)
रतलाम (obc)
सागर (महिला सामान्य)
बुराहानपुर (महिला सामान्य)
ग्वालियर (महिला सामान्य)
देवास (महिला सामान्य)
कटनी (महिला सामान्य)
जबलपुर (अनारक्षित और मुक्त)
सिंगरौली (अनारक्षित और मुक्त)
रीवा (अनारक्षित और मुक्त)
इंदौर (अनारक्षित और मुक्त)

News Team

भाजपा की हवा बिल्कुल टाइट है मांधाता कांग्रेस ही जीतेगी

News Team

फिर लॉकडाउन से भड़के इंग्लैंड, जर्मनी सहित कई देशों के लोग, सड़कों पर उतरी भीड़, जताया विरोध

News Team