Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
देशराजनीती

कर्नाटक के मंत्री ने घर पर लगवाई Corona Vaccine, मचा बवाल तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ऐसा रिएक्शन

कोरोना वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का दूसरा फेज शुरू हो गया है. दूसरे फेज के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई मंत्रियों ने अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया. इस बीच उनकी ही पार्टी के एक मंत्री ने टीका लगवाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को घर बुला लिया. घर पर टीका लगवाने का ये मामला विवादों में आ गया है. 

दरअसल, कर्नाटक सरकार में मंत्री बीसी पाटिल (BC Patil) ने अपने घर पर टीका लगवाया. स्वास्थ्यकर्मी उनके हीरेकुरुर स्थित घर पहुंचे और टीका लगाया. मंत्री का घर बेंगलुरु से 336 किलोमीटर दूर स्थित है. मंत्री बीसी पाटिल के घर जाकर टीका लगाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग सवाल उठा रहे हैं. 

Related posts

News Team

श्री विष्णु दत्त शर्मा दिवाली के शुभ अवसर पर दीए ख़रीदे

News Team

उपचुनाव में भाजपा की चौथी जीत

News Team