Sunday, May 24, 2026
Rajneeti News India
Image default
बॉलीवुड

सुप्रीम कोर्ट की शरण में कंगना रनोट:मुंबई में दर्ज 3 क्रिमिनल केस शिमला ट्रांसफर की गुजारिश, कहा- मुंबई में शिवसेना नेताओं से जान का खतरा

मुंबई में दर्ज 3 आपराधिक मामलों को लेकर कंगना रनोट और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने गुजारिश की है कि इन तीनों मामलों को मुंबई, महाराष्ट्र से शिमला, हिमाचल प्रदेश ट्रांसफर कर दिया जाए। कंगना के वकील नीरज शेखर ने हवाला दिया है कि मुंबई में केस चलते रहे तो शिवसेना के नेता बदले की भावना से रनोट बहनों का कत्ल करवा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट से उनकी याचिका पर सुनवाई की तारीख फिलहाल मुकर्रर नहीं की गई है।

पहला केस गीतकार जावेद अख्तर की मानहानि का

कंगना ने सुप्रीम कोर्ट जाने का कदम तब उठाया जब जावेद अख्तर के मानहानि केस में मुंबई की अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सोमवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। यह वारंट इसलिए जारी किया गया, क्योंकि कंगना बार-बार बुलाने के बावजूद पुलिस स्टेशन में हाजिर नहीं हो रही हैं। कोर्ट ने अब कंगना को पुलिस के सामने हाजिर होने के लिए 22 मार्च तक का समय दिया है।

जावेद अख्तर ने नवंबर 2020 में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जावेद अख्तर का आरोप है कि कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनका नाम बॉलीवुड की गुटबाजी में घसीटा। साथ ही ऋतिक रोशन के मामले में जो आरोप लगाया उससे उनकी (जावेद अख्तर) छवि खराब हुई है।

दिसंबर 2020 में अंधेरी मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जुहू पुलिस से कहा था कि जावेद अख्तर की शिकायत की जांच करे। इसके बाद पुलिस ने 1 फरवरी 2020 को अदालत में रिपोर्ट दे दी। इसमें कहा गया कि शिकायतकर्ता (जावेद अख्तर) के आरोप की और जांच की जरुरत है।

दूसरा केस वकील अली काशिफ खान ने दर्ज कराया था

कंगना ने राजद्रोह के उस मुकदमे को भी शिमला ट्रांसफर करने की मांग की है, जो उनके और उनकी बहन के खिलाफ मुंबई के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने दर्ज कराया है। 4 महीने पहले अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में दी अपनी शिकायत में देशमुख ने एक्ट्रेस पर दो धार्मिक समुदायों के बीच विद्रोह और मनमुटाव पैदा करने का आरोप भी लगाया था।

देशमुख ने अपनी शिकायत में लिखा था कि एक्ट्रेस के अंदर देश की विविधता और कानून का सम्मान नहीं है। यहां तक कि वे न्यायपालिका का भी मजाक उड़ाती हैं। बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर के आदेश दिए तो कंगना रनोट ने ‘पप्पू सेना’ टर्म का इस्तेमाल करते हुए न्यायपालिका के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक ट्वीट किए।

तीसरा केस फिटनेस ट्रेनर ने दर्ज कराया था

चार महीने पहले ही तीसरा केस कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर साहिल अशरफ अली सैयद ने दर्ज कराया था। उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद बांद्रा कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर का आदेश दिया था। साहिल अशरफ अली सैयद ने एक्ट्रेस और उनकी बहन रंगोली चंदेल पर बॉलीवुड में धर्म के नाम पर फूट डालने का आरोप लगाया था।

Related posts

भाजपा की हवा बिल्कुल टाइट है मांधाता कांग्रेस ही जीतेगी

News Team

‘तांडव’ विवाद : सैफ अली खान अभ‍िनीत वेब सीरीज के निर्माताओं ने यूपी में केस दर्ज होने के बाद मांगी माफी

News Team

Saif Ali Khan ने फैंस से कहा शुक्रिया, Kareena Kapoor और बच्चे का दिया हेल्थ अपडेट

News Team