Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

इस महीने 13 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, काम है तो रखें इन डेट का ध्यान

मार्च महीने में देश में कुल मिलाकर 11 दिन तक बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा 9 सरकारी बैंक यूनियन्स ने 15 एवं 16 मार्च को दो दिन के हड़ताल का भी ऐलान किया है. इस तरह सरकारी बैंकों में 13 दिन और निजी बैंकों में 11 दिन की छुट्टी रह सकती है. इसलिए इस महीने अगर आपको बैंक में कोई काम है तो बंदी और हड़ताल के डेट को ध्यान में रखना चाहिए. 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार मार्च में कुछ दिन बैंकिंग ऑपरेशंस बंद रहेंगी. इनमें 5 छुट्टी के दिन भी शामिल हैं, 4 रविवार हैं और 2 शनिवार के दिन की बंदी भी हैं.

दो दिन की हड़ताल 

इसके अलावा बैंकों के यूनियन्स ने निजीकरण के ख‍िलाफ 15 एवं 16 मार्च को हड़ताल करने का ऐलान किया है. इस तरह कुल मिलाकर मार्च के महीने में बैंक 13 दिन बैंक बंद रह सकते हैं. ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़े किसी काम के लिए ब्रांच में जाना है तो पहले ये लिस्ट देख लीजिए, ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो. 

ये हैं बैंक हॉलिडे Live TV

  • 5 मार्च को मिजोरम में Chapchar Kut के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. तो जो लोग मिजोरम से हैं, उन्हें इस छुट्टी को ध्यान में रखकर अपना शेयड्यूल बनाना चाहिए. 
  • 11 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है और इस मौके पर छुट्टी रहेगी. ऐसे में 11 मार्च को देश के कई शहरों में सभी बैंक बंद होंगे. हालांकि दिल्ली में इस दिन बैंक खुले रहेंगे. 
  • 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी. 
  • 15 एवं 16 मार्च को सरकारी बैंकों में हड़ताल है, इसलिए इन दो दिनों में सरकारी बैंकोंं में  कामकाज बंद रह सकता है. 
  • 22 मार्च को बिहार डे मनाया जाता है, तो पूरे बिहार में इस दिन बैंकिंग ऑपरेशन्स बंद रहेंगे. 
  • 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है तो इस दिन भी पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. 
  • 29 मार्च को होली के मौके पर देश भर के बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा कई शहरों में 30 मार्च को भी होली के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. 
  •  इसके अलावा 7, 14, 21 और 28 मार्च को रविवार है, जिस दिन हर बैंक बंद ही रहता है. 

Related posts

उत्कृष्ट कार्यो के लिए निगम के एडिशनल कमिश्नर संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, अभय राठौर, सुनील गुप्ता, अरुण शर्मा, महेश शर्मा, पीसी जैन, लक्ष्मीकांत वाजपेई, सुमित अस्थाना, विनोद मिश्रा, अरविंद नायक, सहित अन्य को किया सम्मानित।

News Team

रीवा बिछिया थाना को सीसीटीएनएस कार्यवाही मैं प्रदेश स्तर पर पांचवा एवं जिला स्तर पर प्रथम रैंक मिला।

News Team

सटोरिया अश्विन सिरोलिया और अरुण वर्मा के सिलेंडर होने की खबर

News Team