Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
राजनीती

गुजरात पालिका-पंचायत चुनाव LIVE: सौराष्ट्र, सूरत, साबरकांठा में 40 सीटों के साथ AAP की गांवों में भी एंट्री, पाटीदारों के गढ़ में इस बार बीजेपी को भारी बढ़त

सूरत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनाव में 27 सीटें जीतकर गुजरात में एंट्री करने वाली आम आदमी पार्टी ने अब जिला पंचायत, तालुका और नगरपालिका में भी एंट्री कर ली है। सौराष्ट्र, सूरत और साबरकांठा में 40 सीटों पर आप आगे चल रही है। जामनगर तहसील पंचायत में (आप) के एक प्रत्याशी को जीत मिली है।

हालांकि, पिछले चुनावों की तुलना में इस बार बीजेपी भारी जीत की ओर बढ़ रही है। टीदार के गढ़ उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में भी भाजपा भारी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, पिछले चुनावों में जिला पंचायत की 31 में से 22 सीटें जीतने वाली कांग्रेस का अब तक खाता भी नहीं खुला है।

जिला पंचायत की 26 सीटें बीजेपी ने जीतीं
जिला पंचायत की 980 में से 71 सीटों के रुझान आए हैं और पूरी 26 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है और 45 पर आगे चल रही है। कांग्रेस का अब तक खाता भी नहीं खुला है। वहीं, नगरपालिका और तालुका पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी अच्छी बढ़त बनाए हुए है। मेहसाणा, कच्छ समेत 10 जिलों में बीजेपी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

बता दें, नगर पालिका की 8,473 सीटों, जिला पंचायत की 980 और तहसील पंचायत की 4,773 सीटों के लिए कुल 36,008 बूथों पर मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तहसील पंचायतों के चुनावों में लगभग 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, 81 नगरपालिकाओं में 58.82 प्रतिशत, 31 जिला पंचायतों में 65.80 प्रतिशत और 231 तहसील पंचायतों में 66.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

Related posts

बड़ी खबर/बड़ामलहरा उपचुनाव

News Team

इस समय क़ई सबसे बड़ी खबर

News Team

मुरैना जिले में कांग्रेस तीन, भाजपा दो

News Team