Wednesday, Sep 23, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

ग़ज़लकार अहद प्रकाश का निधन, हिन्दीग्राम ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर। सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार व ग़ज़लकार, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के संरक्षक अहद प्रकाश जी का आज तड़के राजधानी भोपाल के निजी अस्पताल में अकस्मात निधन हो गया है।

17 जून 1951 को मध्यप्रदेश के बरेली, रायसेन में जन्में 70 वर्षीय अहद प्रकाश जी एक अलहदा ग़ज़लकार रहे है। आपकी बाल कविताएँ भी बाल मन को छूने का ग़ज़ब हुनर रखती थी। आपने कई किताबें लिखी है।
हाल ही में उनका ताज़ा ग़ज़ल संग्रह ‘शहर दर शहर ग़ज़ल’ संस्मय प्रकाशन से प्रकाशित होकर आया था, जिसका विमोचन होना तय ही हुआ था।
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने कहा कि ‘अहद प्रकाश जी का यूँ अकस्मात चले जाना मेरे लिए निजी क्षति तो है ही किन्तु साहित्यिक जगत ने भी एक बाल मन का एक प्रेमी और कुशल चितेरे खोया है। यह साहित्यिक बिरादरी के लिए अपूरणीय क्षति है। अहद जी के साहित्यिक अवदान को रेखांकित किया जाएगा।’
उनके निधन पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नीना जोशी, राष्ट्रीय सचिव गणतंत्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, कार्यकारिणी सदस्य भावना शर्मा, नितेश गुप्ता, सपन जैन, हिंदी योद्धा जलज व्यास, लक्ष्मण जाधव आदि तमाम सदस्यों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

अपना स्वीट्स के खाने में निकला कॉक्रोज? खाने की क्वालिटी के बड़े बड़े दावे करने वाले १००% शाकाहारी खाना बनाने का भरोसा देने वाला अपना स्वीट्स के खाने में निकल गया कॉक्रोज ?बड़े नाम के बाद संस्थान में क्वालिटी नही हो रही मेंटेन सिर्र्फ पैसा बटोरने में लगा है अपना स्वीट्स

News Team

जन्मजयंती: भारत रत्न राजेन्द्र बाबू

News Team

मुख्यमंत्री ShivrajSinghChouhan तूतीकोरिन रवाना

News Team