Thursday, Apr 16, 2026
Rajneeti News India
मध्यप्रदेश

अमेरिका से लेकर मध्यप्रदेश तक के सौदे चल रहे हैं सट्टा बाजार में

कमल कस्तूरी

इंदौर। इंदौर का सट्टा बाज़ार आईपीएल के साथ-साथ चुनावी मैदान में भी ज़ोर आज़मा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में भी इंदौर में खूब सौदे मंडे। पहले बाज़ार ट्रम्प के साथ था लेकिन एक माह पहले हालात बदले और सट्टा बाज़ार जो बिडेन के साथ हो गया। अंतिम दिनों में जो बिडेन की जीत के भाव 40 पैसे हो गए। सट्टा बाजार में कम भाव यानी जीत की संभावना अधिक।

अभी बिहार विधानसभा और मध्यप्रदेश उप चुनावों पर भी खूब सट्टा लग रहा है। टीवी चैनल पर एग्जिट पोल आने के पहले से ही इंदौर का बाज़ार बिहार में एनडीए की 75 सीटों के साथ ख़राब हालात में बता रहा है जबकि महागठबंधन को 135 सीटों के साथ आरामदायक स्थिति में दिखा रहा है।

मध्यप्रदेश में उपचुनावों को लेकर सट्टा बाजार शुरू से ही अभी तक बीजेपी के पक्ष में है। शिवराज सिंह चौहान सरकार के यथावत रहने और कांग्रेस को अधिकतम 8 सीटें मिलने के सौदे चल रहे हैं।

Related posts

2330 मतदान केंद्रों पर बिजली का व्यापक बंदोबस्त

News Team

भोपाल-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कल करेंगे कमिश्नर कलेक्टर के साथ कांफ्रेस।

News Team

पुलिस टीम पर हमला।धार मध्यप्रदेश।

News Team