Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
मनोरंजन

Bigg Boss 14 Winner: शो जीतने के बाद मालामाल हुईं Rubina Dilaik, ट्रॉफी के साथ मिली इतनी रकम

दर्शकों के अटकलों को सच साबित करते हुए आख‍िरकार ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) ने अपने शो के 14वें विनर का नाम घोष‍ित कर दिया है. शो के सभी कंटेस्टेंट्स को मात देते हुए  ‘बिग बॉस विनर’ (Bigg Boss 14 Winner) रुबीना द‍िलैक (Rubina Dilaik) ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने विजेता के नाम का ऐलान किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विनर रुबीना द‍िलैक इस शो की विनर बनने के बाद मालामाल हो गई हैं. उन्होंने शो की खूबसूरत ट्रॉफी के साथ बड़ी रकम भी अपने नाम कर ली है. 

रुबीना को मिले 36 लाख रुपए 

शो की ट्रॉफी के अलावा ‘बिग बॉस विनर’ रुबीना द‍िलैक (Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik) को 36 लाख रुपये की धनराश‍ि भी इनाम के तौर पर दिया गया. व‍िनर रुबीना द‍िलैक का नाम अनाउंस करने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.
शो के आख‍िरी पड़ाव में इस बार पांच कंटेस्टेंट्स को फाइनल में जाने का मौका मिला. इनमें रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, अली गोनी, राहुल वैद्य और राखी सावंत का नाम शामिल हैं. पांचों फाइनल‍िस्ट ने अब तक शो में शानदार खेला है और यही वजह रही क‍ि इन्हें फाइनल‍िस्ट में जगह मिली. 

राहुल वैद्य बने रनरअप 

 (Rahul Vaidya) को सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ सीजन 1 से पहचान मिली और अब बिग बॉस के घर में वे काफी ज्यादा हिट हो गए हैं. राहुल शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) में रनर अप रहे. राहुल वैद्य शो में पहले दिन से ही जुड़े, लेकिन बीच शो में वो अपनी मर्जी से शो से बाहर गए थे. फिर राहुल वैद्य की शो में दोबारा वापसी हुई और वे काफी धमाकेदार रही. 

Related posts

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कभी 8 साल बेरोजगार थे तारक मेहता के ‘अब्दुल’ , अब दो रेस्टोरेंट के हैं मालिक

News Team

Bigg Boss 14: Rakhi Sawant पर बरसा Salman Khan का गुस्सा, क्या करेंगे बेघर?

News Team

इंदौर-भोपाल में कोरोना ने अपने working hours 2 घण्टे घटा दिए?

News Team