Monday, Apr 20, 2026
Rajneeti News India
Image default
विदेश

अमेरिकी एक्सपर्ट ने कहा- अगले साल भी मास्क पहनना जरूरी हो सकता है, ब्रिटेन में वैक्सीनेशन तेज हुआ

  • दुनिया में अब तक 11.19 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 24.77 लाख मौतें हो चुकीं, 8.72 करोड़ स्वस्थ
  • अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 2.87 करोड़ से ज्यादा, अब तक 5.11 लाख लोगों ने गंवाई जान

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.19 करोड़ से ज्यादा हो गया। 8 करोड़ 72 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 24 लाख 77 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

2022 में भी मास्क जरूरी होगा
राष्ट्रपति जो बाइडेन की कोरोना टास्क फोर्स के अहम सदस्य और संक्रामक बीमारियों के बड़े विशेषज्ञ डॉक्टर एंथोनी फौसी ने देशवासियों को सतर्क रहने को कहा है। एक प्रोग्राम के दौरान फौसी ने कहा- दुनिया में हुई कुल मौतों में से आधी हमारे देश में हुईं। यह ऐतिहासिक विफलता है। हम इसे कभी याद नहीं करना चाहेंगे। अब भी वक्त है जब हम सतर्कता से काम करें। मेरा मानना है कि अमेरिकियों को अगले साल भी मास्क पहनना जरूरी होगा। वैक्सीनेशन बहुत तेजी से चल रहा है, लेकिन सतर्कता रखे बिना हम कामयाबी हासिल नहीं कर सकते। अमेरिका में मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो चुका है। फौसी ही बाइडेन के चीफ मेडिकल एडवाइजर हैं और डोनाल्ड ट्रम्प के दौर में भी वे इस पद को संभाल चुके हैं।

फौसी ने कहा- हालात इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि वायरस के कितने और कैसे वैरिएंट सामने आते हैं। इसके अलावा यह भी देखना भी जरूरी होगा कि यह वैरिएंट कितने खतरनाक हैं। फिलहाल, हालात काबू किए जा सकते हैं और हम यही कर रहे हैं। मास्क एकमात्र ऐसी चीज है जिसके सही इस्तेमाल से हम भविष्य के खतरों को टाल सकते हैं।

Related posts

फिर लॉकडाउन से भड़के इंग्लैंड, जर्मनी सहित कई देशों के लोग, सड़कों पर उतरी भीड़, जताया विरोध

News Team

ब्रेकिंग

News Team

सिंगापुर, UAE से ऑक्सीजन टैंकर मंगाने की तैयारी, गृह मंत्री Amit Shah का आदेश; बंद पड़ी यूनिट्स फिर की जाएं शुरू

News Team