Sunday, May 24, 2026
Rajneeti News India
Image default
शिक्षा

DAVV Indore News: यूजी कोर्स की पूरक परीक्षा के लिए अपलोड करना है इंटरनल मार्क्स

बीए, बीकॉम और बीएससी में जनरल प्रमोशन में फेल विद्यार्थियों की पूरक परीक्षा होनी है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने शुक्रवार रात 12 बजे तक विद्यार्थियों को आवेदन करने का समय दिया है। जबकि कॉलेजों को विद्यार्थियों के इंटरनल और प्रैक्टिकल मार्क्स जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके लिए कॉलेजों को 28 फरवरी तक समय दिया है।

यूजी कोर्स फर्स्ट और सेकंड ईयर में करीब डेढ़ हजार विद्यार्थी है। अधिकांश छात्र-छात्राओं ने आवेदन कर दिया है। कॉलेजों से 28 फरवरी तक विश्वविद्यालय ने पूरक परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों के इंटरनल और प्रैक्टिकल परीक्षा के मार्क्स बुलवाए हैं ताकि मार्च के पहले सप्ताह से विश्वविद्यालय इनके परिणाम की प्रक्रिया शुरू कर सके। परीक्षा नियंत्रक डा. अशेष तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों के मार्क्स एमपी ऑनलाइन पर अपलोड करना है।

Related posts

भाजपा की हवा बिल्कुल टाइट है मांधाता कांग्रेस ही जीतेगी

News Team

Breaking

News Team

आईटीआई की रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया फिर शुरू, 9969 सीटों पर होंगे एडमिशन

News Team