Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
विदेश

गलवान पर पहली बार चीन का कबूलनामा:झड़प के 8 महीने बाद चीन ने अपने 5 सैनिकों की मौत की बात कबूली, सभी को हीरो का दर्जा दिया

लद्दाख की गलवान घाटी में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर भारतीय सेना से झड़प में चीनी फौज के 5 सैनिकों की मौत हुई थी। चीन ने करीब 8 महीने इसका खुलासा करते हुए उनके नाम उजागर किए हैं। गलवान में पिछले साल 15-16 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के कर्नल संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हुए थे।

चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने शुक्रवार को माना कि काराकोरम माउंटेन पर तैनात 5 फ्रंटियर ऑफिसर्स और सोल्जर्स की भारत के साथ टकराव में मौत हुई थी। देश की संप्रभुता की रक्षा में उनके योगदान के लिए तारीफ भी की गई है।

Related posts

PM Modi Bangladesh Visit 2nd day: पीएम ने मातुआ समुदाय को किया संबोधित, दुहराए हरिश्चंद देव के संदेश

News Team

ब्रेकिंग

News Team

कार्टून को लेकर पाकिस्तान में बवाल, फ्रांस ने नागरिकों को दी यह सलाह

News Team