भारत-चीन डिसइंगेजमेंट पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, वो कहीं और से सुपारी लेकर देश को बदनाम करने के षड्यंत्र में लगे हैं।
बता दें, न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए नकवी ने कहा, ‘कुंदबुद्धि पप्पू जी के कमाल का कोई रास्ता नहीं है। कहीं और से सुपारी लेकर देश को बदनाम करने के षड्यंत्र और सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की साजिशों में लगे हैं तो उसका कोई इलाज नहीं है।’


