Tuesday, Jun 2, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

नगर निगम में कर्मचारियों की कोरोना से मौत का सिलसिला जारी

इंदौर। कोरोना ने नगर निगम इंदौर के एक ओर कर्मचारी को अपना शिकार बना लिया।
इंदौर नगर निगम के वरिष्ठ कर्मचारी और स्टेडियम जोन के अधिक्षक नितिन करंदीकर ने आज सुबह गोकुलदास अस्पताल में दम तोड़ दिया। श्री करंदीकर पिछले एक पखवाड़े से कोरोना का उपचार करवा रहे थे। पिछले सप्ताह ही उनकी बेटी की शादी निर्धारित थी लेकिन उसे भी स्थगित कर दिया गया था।
बताया जाता है कि श्री करंदीकर के इलाज पर 13 लाख रुपए से अधिक व्यय हो चुके हैं।
इंदौर नगर निगम में कर्मचारियों की कोरोना से यह 12वीं मौत हैं। नगर निगम कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नगर निगम आयुक्त की तरफ़ से बीमार और मृत कर्मचारियों को कोई मदद नहीं दी जा रही हैं। नगर निगम के अनेक कर्मचारी संगठन आयुक्त से लिखित में आग्रह कर चुके है कि चाहे तो कर्मचारीयों के एक दिन का वेतन काट कर एक फंड बना लें ताकि जरूरतमंद कर्मचारियों के इलाज में मदद की जा सकें।

Related posts

छोटी ग्वालटोली के फुटपाथ से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सूबेदार सुमित बिलोनिया ने की

News Team

नगर निगम के विनियमित कर्मचारियों को 2 हजार रु प्रतिमाह मिलेगी एरियर राशि

News Team

इंदौर में नमकीन क्लस्टर के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भागीरथ पुरा में राधा बाई के घर आज दोपहर का भोजन करने पहुंचे

News Team