Wednesday, May 27, 2026
Rajneeti News India
Image default
राजनीती

बिहार: नीतीश कैबिनेट का विस्तार; शाहनवाज हुसैन ने ली मंत्री पद की शपथ

नीतीश मंत्रिमंडल के बहु-प्रतीक्षित विस्तार के दौरान राजभवन में आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें सबसे पहले शपथ दिलाई।

पटना स्थित राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में कुल 17 नए मंत्रियों जिसमें भाजपा से नौ और जदयू से आठ मंत्री शामिल हैं- को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

नीतीश मंत्रिमंडल के इस विस्तार में भाजपा से सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, नीरज बबलू, सुभाष सिंह, नितिन नवीन, नारायण प्रसाद, आलोक रंजन झा और जनक राम तथा जदयू से श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय झा, लेसी सिंह, सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज और जमा खान ने आज मंत्री के तौर पर शपथ ली।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नवदुनिया/नईदुनिया डिजिटल के हाइपर लोकल सेगमेंट को लोकार्पित किया।

News Team

News Team

News Team