Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

किसान आंदोलन का 75वां दिन:3 राज्यों से फल-सब्जी, दूध की सप्लाई रोकी जाएगी; सरकार ने ट्विटर से 1178 पाक-खालिस्तानी अकाउंट्स हटाने को कहा

दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज यानी 8 फरवरी को 75वां दिन है। रविवार को हरियाणा के कितलाना टोल पर खाप महापंचायत हुई थी। इसमें किसान नेता दर्शनपाल ने कहा कि सरकार को झुकाने के लिए असहयोग आंदोलन छेड़ना होगा। यह भी फैसला किया कि हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाली फल-सब्जी, दूध समेत जरूरत के हर सामान पर रोक लगानी होगी। हरियाणा में अडानी और अंबानी के कारोबार को प्रभावित करने के लिए इनके सामान का बहिष्कार करना होगा।

इस बीच, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से 1178 पाकिस्तानी खालिस्तानियों के अकाउंट्स हटाने को कहा है। इसका मकसद किसान आंदोलन को लेकर गलत सूचनाओं को फैलने से रोकना है।

Related posts

कोरोना संकट के समय भारतीय सेना आई मदद के लिए आगे, कहा- हर हाल में जीतना है यह युद्ध

News Team

चीनी सीमा पर भारतीय सैनिकों की ठंड से रक्षा करेंगे अमेरिकी कपड़े, भारत पहुंची पहली खेप

News Team

Coronavirus Crisis: देश में बढ़ेगी स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की संख्‍या, PM मोदी ने लिए कई फैसले

News Team