Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

महिला अफसर के हाथों में चमोली की कमान:रेस्क्यू ऑपरेशन को लीड कर रहीं ITBP की DIG अपर्णा, दुनिया की 7 चोटियों पर तिरंगा फहरा चुकीं

आपदा ने उत्तराखंड के चमोली में बहुत कुछ तहस-नहस कर दिया। जिधर देखिए, बस मलबा ही दिखेगा। काम पर निकले बहुत सारे लोग अब तक अपने घरों को नहीं पहुंचे हैं। किसी का बेटा गायब है, तो किसी के मां-बाप। किसी का भाई गायब है, तो किसी की पत्नी। कल से ही सभी के परिजनों की आंखें उन मलबों पर टिकीं हैं, जहां ITBP के जवान रेस्क्यू में जुटे हैं और इस टीम को लीड कर रही हैं IPS ऑफिसर अपर्णा कुमार।

सरकार ने उत्तराखंड में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान अपर्णा को सौंप दी है। अपर्णा ITBP की DIG हैं। कर्नाटक के शिवमोगा की रहने वाली अपर्णा साल 2002 कैडर की IPS अधिकारी हैं। स्कूलिंग कर्नाटक में हुई। इसके बाद इन्होंने BA, LLB की पढ़ाई की। पति संजय कुमार भी यूपी कैडर के IAS अफसर हैं।

Related posts

लालाराम नगर में प्यारे मियां के अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

News Team

पन्ना
अजयगढ़ तहसीलदार उमेश तिवारी एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Team

नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिभा पाल को आज सुबह सहज हॉस्पिटल में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है बधाई।

News Team