Wednesday, May 27, 2026
Rajneeti News India
Image default
देश

किसान आंदोलन का 74वां दिन:टिकैत की महापंचायत से पहले टीकरी बॉर्डर पर किसान ने खुदकुशी की, सुसाइड नोट में लिखा- मोदी सरकार बस तारीख पर तारीख दे रही

टीकरी बॉर्डर पर रविवार को एक किसान का शव पार्क में पेड़ से लटका मिला। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें किसान ने लिखा, ‘भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद। मोदी सरकार बस तारीख पर तारीख दे रही है। कोई नहीं कह सकता कि काले कानून कब वापस होंगे।’ पुलिस ने बताया कि मृतक किसान का नाम कर्मवीर सिंह (52) है। वह हरियाणा के जींद का रहने वाला था।

यह घटना हरियाणा के ही चरखी दादरी में होने वाली महापंचायत से कुछ देर पहले सामने आई। चरखी दादरी की महापंचायत में राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। टिकैत ने शनिवार को देशभर में हुए किसानों के चक्काजाम के बाद किसान क्रांति 2021 का ऐलान किया था। टिकैत ने कहा था कि अब हमारा टारगेट 40 लाख ट्रैक्टरों की रैली का है। 26 जनवरी को हमने दिल्ली में 20 हजार ट्रैक्टरों की रैली निकाली थी। उन्होंने अपील की कि किसान अपने ट्रैक्टरों पर किसान क्रांति 2021 लिखें। इससे किसान जहां भी जाएंगे, उन्हें सम्मान दिया जाएगा।

Related posts

राजस्‍थान के 14 जिलों में निःशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा शुरू, यहां देखिये सदस्‍यों के नाम और नंबर

News Team

CBSE 10th Exam: जब PM Narendra Modi ने अफसरों को टोका और पूरी तरह बदल गया फैसला

News Team

राम मंदिर भूमिपूजन: पीएम के आगमन से पहले अयोध्या सील, पुलिस ने जारी किए कड़े नियम

Nishant