Sunday, Apr 19, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

देश में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना, 3,726 करोड़ रुपये आवंटित

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने आगामी जनगणना के लिए 3,726 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं. बजट घोषणा के दौरान वित्त मंत्री ने बताया देश में पहली बार डिजिटल जनगणना होगी. वित्त मंत्री ने 2021-22 के लिए आम बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरकार एक राष्ट्रीय भाषा अनुवाद पहल पर भी काम कर रही है. सीतारमण ने 5 साल में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के परिव्यय के साथ गहरे महासागर में मिशन के परिचालन की भी घोषणा की.

उन्होंने कहा कि सरकार ने संविदा विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए सुलह की प्रणाली स्थापित की है. सीतारमण ने कहा कि सरकार ने नेशनल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कमीशन विधेयक लाने का भी प्रस्ताव रखा है.

Related posts

मेरे इंद्रपुर, इंदुर, अब इंदौर की पुरानी यादो को प्रणाम के साथ साझा कर रहा हूं

News Team

बैंड सड़क पर नही बजेंगे

News Team

जैश-ए-मुस्तफा का सरगना गिरफ्तार:जम्मू में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसे जिंदा पकड़ा गया

News Team