Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

विपक्ष ने बजट को लेकर सरकार पर साधा निशाना

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में देश का बही-खाता 2021 को पेश कर दिया है. इस में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं जिससे आम लोगों में खुशी है तो दूसरी ओर कई लोगों की इससे जो उम्मीदें थीं वो पूरी नहीं हो सकीं. बजट पेश होने के बाद विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री पर जमकर निशाना साधा है. ट्विटर पर विपक्षी दलों के नेता सरकार के बजट के निराशाजनक बता रहे हैं.

कांग्रेस के बड़े नेता ने ट्विटर पर सरकार पर तंज कसते हुए निशाना साधा है. उन्होंने लिखा- बीजेपी सरकार मुझे गैरेज मेकैनिक की याद दिलाती है जो अपने क्लायंट से कहता है कि मैं आपकी गाड़ी के ब्रेक नहीं ठीक कर सका इसीलिए मैंने आपकी गाड़ी का हॉर्न तेज कर दिया है.

इसके अलावा शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट की कमियां गिनाते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- सैलेरी क्लास के लिए टैक्स में कोई छूट नहीं है. इसके अलावा प्रियंका ने और भी कई मुद्दों पर सरकार के बजट को घेरा है.

कांग्रेस के बड़े नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य मंत्री अशोक चव्हाण ने भी सरकार के बजट की कई कमियों को अपने ट्वीट के माध्यम से उजागर किया है. उन्होंने बजट को किसानों को प्रताड़ित करने वाला बजट बताया.

सिर्फ नेता ही नहीं, राजनीतिक दल भी अपने ट्विटर अकाउंट्स से सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं. आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर लिखा- रेल बेच देंगे, सड़क बेच देंगे, एयरपोर्ट बेच देंगे, बिजली बेच देंगे, किसानी बेच देंगे, वेयरहाउस बेच देंगे लेकिन मित्रों, सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं बिकने दूंगा! वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसे किसान विरोधी बताया है. लेफ्ट पार्टी ने इसे olx पर बेचने वाला प्रचार बता डाला है.

Related posts

मुंबई: CM योगी आदित्यनाथ ने BSE में लखनऊ नगर निगम बॉन्ड का किया शुभारंभ

News Team

प. बंगाल में CAA लागू करने के लिए स्टेट की कोई आवश्यकता नहीं है, केंद्र सरकार सक्षम है।

News Team


युवती के ऊपर गोली चलाने की घटना का मामला।
आरोपी ने धार में की आत्महत्या

News Team