Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

बही-खाता 2021: क्या हुआ महंगा-क्या सस्ता, आईए जानें….

वित्त मंत्री द्वारा आज देश का बही-खाता पेश किया गया. बही-खाता में सबसे ज्यादा नजर जिस पर होती है वह बाजार और उसमें क्या महंगा और सस्ता हो रहा है. वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कई रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ाए हैं, तो साथ ही कई वस्तुओं को सस्ता भी किया है. इसमें मोबाइल पार्ट्स में छूट घटाई गई है. इसका नतीजा हुआ है कि मोबाइल फोन महंगा हुआ है. चार्जर भी महंगे हो गए हैं. नायलान के कपड़े सस्ते हो गए हैं. रत्न महंगे होंगे. पॉलिस्टर के कपड़े सस्ते होंगे.

ये हुआ महंगा-
मोबाइल फोन
मोबाइल के चार्जर
रत्न
जूते
चमड़ा
चना-मसूर दाल
सूती कपड़ा
ऑटो पार्ट्स
लेदर जूता-बैग
इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स
इम्पोर्टेड कपड़े
LED बल्ब
सोलर इन्वर्टर-लालटेन
फिश फीड
कार्बन ब्लैक
प्लास्टिक प्रोडक्ट
फ्रिज-AC
शराब

ये सस्ता हुआ-
नायलन के कपड़े
स्टील के बर्तन
पेंट
ड्राई क्लीनिंग
पॉलिस्टर के कपड़े
सोलर लालटेन सस्ती
सोना-चांदी
बिजली
बीमा
लोहा
पोलिस्टर
खेती के उपकरण
तांबा-प्लेटिनम
लेदर

बजट 2021 में टैक्स ऑडिट की लिमिट 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने का प्रस्ताव किया गया है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि पेंशन से होने वाली कमाई पर अब टैक्स नहीं देना होगा. कुछ सामानों पर एग्रीकल्चर इन्फ्रा सेस लगाया जाएगा जिसका लाभ किसानों को दिया जाएगा. लोन के 1.5 लाख रुपए तक की राशि पर ब्याज पर छूट की स्कीम एक साल बढ़ा दी गई है.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़
निसरपुर चौकी के हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार रघुवंशी ने गोली मारकर आत्महत्या की,
कारण अज्ञात धार एसपी मौके के लिए रवाना

News Team

गुजरात: राजकोट के एक अस्पताल में लगी भीषण आग, छह की झुलस कर मौत

News Team

दुखद घटना
गोवा पिकनिक मनाने जा रही दावनगिरी मेडिकल एसोसिएशन की महिला विंग की बस के साथ हुई दुर्घटना मे 17 महिला डॉक्टरों की मौके पर ही मौत।

News Team