Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

इज़रायल दूतावास के नजदीक औरंगजेब रोड पर हुए धमाके के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है.

सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सरकारी इमारतों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. अलर्ट के बाद इन सभी जगहों पर सुरक्षा को बेहद मज़बूत कर दिया गया है. शाम करीब 6 बजे के आस-पास दिल्ली में इज़राइल दूतावास के पास औरंगज़ेब रोड पर विस्फोट हुआ. धमाके में तीन गाड़ियों के शीशे टूटे हैं. सूत्रों के मुताबिक चलती कार से आईडी फेंकने की आशंका जताई जा रही है.
हालांकि इस ब्लास्ट के बाद अभी तक किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि फुटपाथ पर फ्लॉवर पॉट में ये ब्लास्ट हुआ, जिसे किसी चलती हुई गाड़ी से फेंका गया था.

Related posts

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नेमा के घर हमले के मामले में शामिल गुंडों का संरक्षक गैंगस्टर मनोहर वर्मा

News Team

21 दिसंबर को ग्रेट कंजक्शन (युति)

News Team

CBI कस्टडी से गायब हुआ 45 करोड़ रुपये का सोना, जांच के आदेश

News Team